
लूणकरनसर. शादी के नाम पर लाखों रुपए ठगी करने का मामला दर्ज हुआ है। कालू थानाधिकारी परमेश्वरलाल सुथार ने बताया कि खारी निवासी सुरजाराम जाट ने पंजाब के अबोहर जिले के टरमाला निवासी पूजा तथा हनुमानगढ़ के संगरिया निवासी सोना देवी कुम्हार, कुलदीप कुम्हार, बबलू कुम्हार व गुरदीप राव के खिलाफ मामला दर्ज करवाया कि २७ जनवरी २०१७ को अबोहर निवासी राणी के साथ एक लाख रुपए नकदी देकर शादी की थी लेकिन राणी ने १४ फरवरी को तलाक ले लिया।
इसके बाद में आरोपियों से एक लाख रुपए मांगने पर कहा कि राणी सही नहीं थी। आपकी शादी अबोहर के टरमाला निवासी पूजा के साथ करवाएंगे। इसके लिए ५० हजार रुपए लिए व शादी करवा दी। इस दौरान मुस्तगीस ने अपनी एक गाड़ी की फाइनेंस करवाई तथा दो लाख रुपए नकदी घर पर रखे थे। इसके बारे में पूजा को पता था। पूजा ने अन्य आरोपियों को रुपए के बारे में बताया तथा बीमारी का बहाना बनाकर १२ जून २०१८ को रात को घर आकर दो लाख रुपए ले गए। इस दौरान पूजा भी उनके साथ चली गई तथा घर के सोने-चांदी के जेवरात भी ले गई। इसके बाद वापिस सम्पर्क करने पर पूजा ने आने से इनकार कर दिया तथा झूठा मामले में फंसाने की धमकी दी।
महिला से मारपीट का मामला दर्ज
पांचू. थाना क्षेत्र में चार युवकों ने एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस संबंध में पीडि़ता ने थाने में आरोपित युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार चिताना गांव की बतूली पत्नी सलीम ढाढ़ी ने दर्ज मामले में बताया कि हड़मानसिंह, लालसिंह, शिवसिंह व जागूसिंह ने उसके साथ मारीट की। आरोपितों ने उसे रोका तो वह शोर मचाने लगी। इस दौरान चारों ने उसका मुंह बंद कर दिया और बेरहमी से पिटाई कर दी। जाते समय आरोपित गले में पहनी सोने की कंठी भी ले गए।