बीकानेर

video- मरीज की मौत से परिजनों में रोष, पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत कराया

पीबीएम अस्पताल के ई-वार्ड में भर्ती मरीज की मौत पर गुरुवार को परिजनों व समाज के लोगों ने रोष जताया। वे मुर्दाघर के सामने धरने पर बैठ गए।
less than 1 minute read
Fury in the family with the death of the patient
मरीज की मौत से परिजनों में रोष, पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत कराया

बीकानेर. पीबीएम अस्पताल के ई-वार्ड में भर्ती मरीज की मौत पर गुरुवार को परिजनों व समाज के लोगों ने रोष जताया। वे मुर्दाघर के सामने धरने पर बैठ गए। बाद में प्रदर्शनकारियों ने रास्ता जाम कर दिया। जाम की सूचना पर सदर सीओ भोजराजसिंह, एसएचओ प्रशिक्षु आरपीएस मुकेश सोनी, पीबीएम चौकी प्रभारी विकास बिश्नोई पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद समझाइश कर मामला शांत कराया। जानकारी के अनुसार नाल बड़ी निवासी ओमप्रकाश को दो फरवरी को ई-वार्ड में भर्ती कराया था। छह फरवरी की रात को उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।

कलक्टर से मिले परिजन
मरीज की मौत से आहत परिजन एवं समाज के लोगों ने बुधवार सुबह जिला कलक्टर कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया और दोषी चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में एक प्रतिनिधिमंडल एडीएम सिटी से मिला और ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में आंबेडकर पार्टी ऑफ इंडिया के संभाग मीडिया संयोजक घनश्याम मेघवाल, पुनीत ढाल, नृसिंह हटीला, मूलचंद, बिरजू आदि शामिल थे।

जांच कमेटी गठित
पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. पीके बैरवाल ने बताया कि मरीज की हालत चिंताजनक थी। परिजनों के लगाए गए आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। रिपोर्ट के बाद दोषी चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. पीके बैरवाल, अधीक्षक, पीबीएम अस्पताल

Published on:
08 Feb 2019 11:10 am