बीकानेर

Good News: स्टूडेंट्स के लिए आई खुशखबरी, अब ये मिलेगी नई सुविधाएं

बीकानेर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए सुविधाजनक स्थान और सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए नवाचार के रूप में लाइब्रेरी कम स्टडी रूम बनाए जा रहे है।
2 min read
• •
Updated: 6 Sep 2023, 11:36 AM IST
photo1693980140.jpeg

बीकानेर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए सुविधाजनक स्थान और सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए नवाचार के रूप में लाइब्रेरी कम स्टडी रूम बनाए जा रहे है। इन पुस्तकालयों में अध्ययन हॉल सहित कम्प्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट, पुस्तकों की सुविधा रहेगी। विद्यार्थी स्टडी रूम के शांत वातावरण में रोजाना पढ़ाई कर सकेंगे।

जिला परिषद ने 9 पंचायत समितियों के 31 स्थानों पर इस प्रकार के लाइब्रेरी कम स्टडी रूम स्वीकृत किए हैं। इनमें से तीन स्थानों पर निर्माण हो चुका है व 27 स्थानों पर कार्य चल रहा है। प्रत्येक लाइब्रेरी कम स्टडी रूम पर 25 लाख रुपए खर्च किए जा रहे है। प्रत्येक का 1500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में निर्माण हो रहा है।

9 ब्लॉक में 31 पुस्तकालय
सीईओ जिला परिषद के अनुसार जिले की 9 पंचायत समितियों में 31 स्थानों पर लाइब्रेरी कम स्टडी रूम बनाए जाने है। इनमें कालासर, थावरिया और बंधड़ा में निर्माण हो चुका है। प्रत्येक में हॉल, दो कमरे, शौचालय, कम्प्यूटर कक्ष, बरामदा, कम्पयूटर, प्रिंटर, वाई फाई इंटरनेट, फर्नीचर, पेयजल, शौचालय आदि की सुविधाएं है।
यह भी पढ़ें : IRCTC कराएगा विदेश की यात्रा, थाईलैंड के लिए जारी किया 5 Days Tour Packages

पुस्तकों की कवायद
विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए पुस्तकों की व्यवस्था करने का प्रयास भी जिला परिषद ने शुरू कर दिया है।

इनमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं सहित सामान्य ज्ञान, हिन्दी साहित्य, राजस्थान का इतिहास, भारत का इतिहास, जियोग्राफी, महात्मा गांधी साहित्य आदि की पुस्तकें शामिल है।

लाइब्रेरी कम स्टडी रूम पर एक नजर
31 की वित्तीय स्वीकृत जारी
03 का निर्माण कार्य पूरा
27 का निर्माण कार्य जारी
25 लाख रुपए प्रत्येक पर खर्चा
1500 वर्गमीटर में बन रही
50 विद्यार्थियों की क्षमता
यह भी पढ़ें : किसी की भरी फीस तो किसी को दिलाई ड्रेस, अब स्टूडेंट मंत्री, आईपीएस और टीचर बनकर लहरा रहे कामयाबी का परचम

यहां स्वीकृत पुस्तकालय
पंचायत समिति बज्जू खालसा में बज्जू, बीकमपुर, रंजीतपुरा,
पंचायत समिति बीकानेर में कालासर, उदासर, नापासर,
पंचायत समिति खाजूवाला में दंतौर, 22 केवाईडी, 14 बीडी,
पंचायत समिति कोलायत में झझू, कोलायत, हदां,
पंचायत समिति लूणकरनसर में शेरपुरा, शेखासर, ढाणी पांडुसर, धीरेरा, लूणकरनसर

Updated on:
6 Sep 2023, 11:36 AM IST
Published on: