
बीकानेर . रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है। नए साल में स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को स्वचालित सीढिय़ों की सुविधा मिलेगी। इसके लिए प्लेटफार्म एक नम्बर पर निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब टिनशेड लगाई जाएगी।
रेलवे की विद्युत शाखा का काम लगभग पूरा हो चुका है। रेलवे प्रबंधन का दावा है कि दिसंबर तक यह पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगी। इसके साथ ही ट्रायल की जाएगी। रेलवे स्टेशन पर आरक्षण कार्यालय के पीछे स्वचालित सीढिय़ों का निर्माण कराया जा रहा है।
इसको सड़क से फुट ओवरब्रिज तक बनाया जाएगा। इसे 1 करोड़ 87 लाख 70 हजार रुपए की लागत से तैयार किया जाएगा। रेलवे की सिविल इंजीनियरिंग शाखा और विद्युत शाखा की देखरेख में इसका निर्माण कराया गया है। एक निजी कंपनी ने सीढिय़ां लगाने का काम किया है।
एक और प्रस्तावित
बीकानेर स्टेशन पर एक और स्वचालित सीढ़ी प्रस्तावित है। इसके लिए रेलवे के अधिकारी स्टेशन पर स्थान के लिए सर्वे करवा रहे हैं।
लिफ्ट की सुविधा है
रेलवे स्टेशन पर दो लिफ्ट की सुविधा यात्रियों को पहले से मिल रही है। दो व तीन और चार व पांच नम्बर प्लेटफार्म पर दो लिफ्टें लगाई गई हैं।
नए साल में खोल देंगे
दिसंबर महीने में स्वचालित सीढिय़ों का कार्य पूरा हो जाएगा। काम पूरा होने के बाद कुछ दिनों तक प्रायोगिक तौर पर इसका परीक्षण किया जाएगा। जनवरी महीने में इसे यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा।
सीआर कुमावत, वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक
शहर के हर वार्ड में हुए विकास कार्य : महापौर
बीकानेर. नगर निगम क्षेत्र में पिछले तीन सालों में आशातीत विकास कार्य हुए है। निगम की ओर से हर वार्ड में करीब 50 से 60 लाख रुपए तक तथा कुछ वार्डो में विशेष पैकेज के तहत अतिरिक्त विकास कार्य भी करवाए गए है।
भाजपा बोर्ड के तीन साल पूरे होने पर नगर निगम महापौर नारायण चौपड़ा ने बताया कि निगम बोर्ड की ओर से तीन सालों में शहर में इतने विकास कार्य करवाए गए है जितने गत बोर्ड के कार्यकाल में पांच वर्षो में भी नहीं हुए।
महापौर ने शिवबाड़ी जोन में 139 करोड की लागत से सीवरेज कार्य, 29 हजार से अधिक एलईडी लाइटें लगने व 10 हजार लाइटों के ओर लगने, सफाई व्यवस्था में नवाचार करने, शहर को खुले में शौच से मुक्ति के लिए किए जा रहे कार्यो, डोर टू डोर कचरा संग्रहण कार्य को एनजीओ के माध्यम से करवाने आदि कार्यो को शहरवासियों के लिए फायदेमंद बताया।