बीकानेर

शहर में लगातार तीसरे दिन बारिश का दौर जारी, सात साल बाद इतनी बारिश

शहर में लगातार तीसरे दिन बारिश का दौर जारी है। शहर में हुई जोरदार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jul 2018, 7:48 AM IST
heavy rain in bikaner
heavy rain in bikaner

बीकानेर. शहर में लगातार तीसरे दिन बारिश का दौर जारी है। शहर में हुई जोरदार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। इससे पहले शनिवार शाम से रविवार दोपहर तक १२५.४ मिमी पानी बरसा। शहर में सात साल बाद इतनी बारिश हुई है। इससे पहले २०११ में २४ घंटे में १२० मिमी बारिश हुई थी। लगातार हुई बारिश से शहर के निचले इलाकों में तीन से चार फीट तक पानी भर गया है। सबसे खराब हालात पुरानी गिन्नाणी में रहे। बारिश से सड़कों और नालों का पानी सूरसागर में चला गया।

इससे ३० फीट गहरा सूरसागर लबालब भर गया और उसकी एक तरफ की दीवार ढह गई। सूरसागर और सड़क पर अत्यधिक पानी भरने से जूनागढ़ किले की खाई की दीवार को तोड़कर पानी निकाला गया। बारिश में कई कच्चे-पक्के मकान और पुलिया ढह गए। नगर निगम और नगर विकास न्यास के पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम नहीं करने से सुबह से दोपहर तक जनजीवन थमा रहा। परेशान लोग सरकारी महकमों को कोसते रहे। एेसे में एसडीआरएफ टीम ने नाव से लोगों की मदद की।

Published on: