10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
जो रात आई तो सितारे बन गए… नीरज की यादें, गीतों की अंताक्षरी, वीडियो देख आपकी भी हो जाएगी आंखे नम
Play video

जो रात आई तो सितारे बन गए… नीरज की यादें, गीतों की अंताक्षरी, वीडियो देख आपकी भी हो जाएगी आंखे नम

जो रात आई तो सितारे बन गए... नीरज की यादें, गीतों की अंताक्षरी, वीडियो देख आपकी भी हो जाएगी आंखे नम
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

rohit sharma

•

Updated: 22 Jul 2018, 9:49 PM IST

मशहूर गीतकार व महाकवि गोपाल दास नीरज का 19 जुलाई की रात में लंबी बीमारी के चलते 93 साल की उम्र में निधन हो गया। नीरज को अपनी कविताओं के अलावा हिंदी सिनेमा जगत को चर्चित गानों के लिए भी जाना जाता रहेगा। नीरज के निधन के बाद इन दिनों उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है, जिसमें अपने आखिरी दिनों में खुद कवि नीरज अपनी एक रचना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हिंदी फिल्म का ये सुपरहिट गाना परिवार के बाकी सदस्य जब गुनगुनाते हैं तो खुद कवि नीरज भी इसे गुनगुनाने से खुद को नहीं रोक पाते हैं।

बता दें कि नीरज को साल 1991 में पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। वहीं, 2007 में पद्मभूषण सम्मान से भी नवाजा गया। यही नहीं उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार ने यश भारती सम्मान से भी सम्मानित किया है। कई सुपरहिट गाने लिख चुके गोपालदास नीरज को तीन बार फिल्म फेयर अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़