बीकानेर

आईएएस परीक्षा परिणाम: किसान के बेटे का आइएएस में चयन

लूणकरनसर तहसील के गांव सुलेरां के दलीप कुमार धतरवाल का ६०९वीं रैंक से आइएएस में चयन हुआ।

2 min read
आईएएस

लूणकरनसर.संघ लोक सेवा आयोग की ओर से भारतीय प्रशासनिक सेवा की मुख्य परीक्षा-२०१७ के घोषित परिणाम में लूणकरनसर तहसील के गांव सुलेरां के दलीप कुमार धतरवाल का ६०९वीं रैंक से आइएएस में चयन हुआ। उनके चयन से पैतृक गांव समेत तहसील क्षेत्र में प्रसन्नता का माहौल है।आईआईटी कर चुके दलीप कुमार धतरवाल महाजन फील्ड फायरिंग रेंज की सीमा पर बसे गांव सुलेरां से है तथा पिता देवीलाल समेत पूरा परिवार पशुपालन व खेती-बाड़ी से ताल्लुक रखते है।

आईएएस चयनित दलीप धतरवाल भी पढ़ाई के बाद छुट्टियों में खुद भी खेती-बाड़ी में परिवार के सदस्यों का हाथ बंटाते है। दलीप धतरवाल की पांचवीं तक की कक्षा सरकारी स्कूल में हुई। इसके बाद बीकानेर व सीकर के निजी शिक्षण संस्थानों पढ़ाई की। विदित रहे कि यूपीएससी की २०१६ की परीक्षा के रिजर्व पदों के घोषित परीक्षा परिणाम में दलीप का आईएएस में चयन हो चुका था तथा उसके लिए १८ मई २०१८ को रक्षा मंत्रालय में कार्यभार ग्रहण का पत्र भी मिल चुका है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों समेत मित्र व गुरुजनों को दिया है।

बीकानेर की बेटी देश में 91वें स्थान पर

बीकानेर. पुरानी शिवबाडी रोड़ स्थित सिंथेसिस कोचिंग के निदेशक डॉ. श्वेत गोस्वामी के अनुसार वीआइटीइइइ की प्रवेश परीक्षा में संस्थान से 40 से अधिक विद्यार्थियों का सलेक्शन हुआ है। जिसमें बीकानेर की दिव्या तुलसयानी ने सम्पूर्ण भारत में 91वां स्थान प्राप्त किया। अन्य उच्च रैंक प्राप्त करने वाले मुख्य विद्यार्थियों में प्रिंस अरोड़ा,

निहाल व्यास, जया चौधरी, नव्या गहलोत, यश जैन, धीरज खीचड़, अंकिता गोदारा, मनोज रूद्र, लोकेश शर्मा, मेहताब गहलोत, शारदा चौधरी, संजू खीचड़, मदन सुथार, गीतांशु खत्री, श्रेयांश खत्री है। विदित रहे कि यह कॉलेज भारत का प्रसिद्ध प्राइवेटइंजीनियरिंग कॉलेज है। इसमें बायोलोजी का विद्यार्थी भी बायोटेक्नॉलोजी, बायो इन्फोर्मेटिक्स एवं बायोमेडिकल इंजीनियरिंग में प्रवेश ले सकता है।

महर्षि एकेडमी में नए बैच
बीकानेर. गोकुल सर्किल स्थित महर्षि एकेडमी मंे आरबीएसइ और सीबीएसइ के बैच मंगलवार से शुरू हो रहे हैं। एकेडमी के संचालक राहुल किराडू ने बताया कि इसका समय ५ से ७ बजे तक रहेगा। ११वीं व १२वीं कक्षाओं की एकाउंट क्लासें शाम ५ से ७ बजे तक लगेंगी।

ये भी पढ़ें

राज्य सरकार का निर्णय : प्रशिक्षणार्थी दे सकेंगे सुविधाजनक स्कूल के लिए परिवेदना, पढ़े पूरी खबर
Published on:
29 Apr 2018 01:00 pm
Also Read
View All