27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्य सरकार का निर्णय : प्रशिक्षणार्थी दे सकेंगे सुविधाजनक स्कूल के लिए परिवेदना, पढ़े पूरी खबर

प्रशिक्षणाथियों के लिए राज्य सरकार ने सुविधाजनक स्कूलों के आवंटन का निर्णय किया है।

2 min read
Google source verification
trainees

प्रशिक्षणार्थी

बीकानेर . डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन कर रहे जिन प्रशिक्षणार्थियों को इंटर्नशिप में असुविधाजनक विद्यालय आवंटित हुए हैं उन प्रशिक्षणाथियों के लिए राज्य सरकार ने सुविधाजनक स्कूलों के आवंटन का निर्णय किया है। डीएलएड कर रहे प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षणार्थी अपनी परिवेदनाएं संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक को दे सकेंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय कमेटी राज्य सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार प्राथमिकता क्रम से प्रशिक्षणार्थी की ओर से चाहे गए विद्यालय में रिक्त पद होने पर उन्हें वह विद्यालय आवंटन कर सकेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी प्राप्त परिवेदनाओं का निस्तारण 4 मई तक करेंगे। उल्लेखनीय है कि इन प्रशिक्षणार्थियों को अभी हाल ही में 23 अप्रेल को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर इंटर्नशिप के लिए सरकारी विद्यालय आवंटित किए गए थे।

ये होगा प्राथमिकता क्रम
पारस्परिक परिवेदनाओं को प्रथम प्राथमिकता दी जाएगी, इसके बाद दिव्यांग, गर्भवती, तीन साल से कम आयु की सन्तान वाली महिला, सामान्य महिलाएं व पुरुष प्रशिक्षणार्थी जिन्हें भी सुविधाजनक विद्यालय नही मिला हो वे अपनी परिवेदनाएं दे सकेंगे।

इसके बाद भी यदि पद रिक्त रहते हैं तो विशेष शिक्षकों को भी सामान्य विद्यालय, उनकी परिवेदनाओं के आधार पर दिए जा सकेंगे। उर्दू, पंजाबी, सिंधी व गुजराती विषय के प्रशिक्षणार्थियों को संबंधित विषय वाले विद्यालय ही परिवेदनाओं में आवंटित किए जा सकेंगे।

विद्यालय का अवलोकन किया
बीकानेर . नव प्रवेशोत्सव के प्रथम चरण के अन्तर्गत अतिरिक्त ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी मुरलीधर गोयल ने शनिवार को राउप्रावि गैरसर, राउमावि मालासर, राप्रावि लाडेरा विद्यालय का अवलोकन किया। स्टाफ सदस्यों की मीटिंग में राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार शिक्षा से वंचित बालक-बालिकाओं को विद्यालय में नामांकन दाखिला करवाने के लिए निर्देशित किया एवं प्रतिदिन नव प्रवेशी बालक-बालिकाओं की

सूचना ब्लॉक कार्यालय में निर्धारित प्रपत्र में भिजवाने के लिए निर्देशित किया गया। पोषाहार गुणवत्ता के विशेष निर्देश प्रदान किए गए। प्रधानाध्यापक मांगीलाल सियाग ने 02 नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के नामांकन की सूचना से अवगत करवाया। ब्लॉक कार्यालय के अधीन की विद्यालयों में 25 छात्र-छात्राओं को कक्षा प्रथम में प्रवेश दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग