बीकानेर

नहर का पानी पहुंचा, आज से कई क्षेत्रों में नियमित जलापूर्ति

इंदिरा गांधी नहर की विभिन्न वितरिकाओं में पेयजल की वरीयता का पूरा पानी चल रहा है। नहरों के सभी पोंड भर गए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 May 2018, 3:09 PM IST
Feature image

बीकानेर . इंदिरा गांधी नहर की विभिन्न वितरिकाओं में पेयजल की वरीयता का पूरा पानी चल रहा है। नहरों के सभी पोंड भर गए हैं। वहीं जलदाय विभाग की पेयजल योजनाओं पर पानी पहुंच गया है। शोभासर जलाशय में शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे पानी पहुंच गया। बीछवाल जलाशय में पहले ही पानी आ गया था।

जलदाय विभाग की ओर से शनिवार को कई स्थानों पर सामान्य जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता दीपक बंसल ने बताया कि जलाशय में हालांकि प्रारंभिक तौर गंदला पानी आया है। इस पानी को जलाशय में लेना और फिल्टर करना शुरू कर दिया गया है। अगले दिनों में पूरे जिले में पेयजल आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।

Published on: