
बीकानेर. देश के शहीदों को सम्मान देने के लिए राइड टू ऑनर की मोटर साइकल रैली शनिवार को म्यूजियम चौराहा स्थित कैप्टन चंद्र चौधरी स्मारक पर पहुंची। रैली के 12 सदस्यों ने कैप्टन चंद्र चौधरी को पुष्पांजलि अर्पित की।
रैली में शामिल हेमंत शेखावत ने बताया कि यह मोटरसाइकिल रैली सुबह 4 बजे जयपुर से रवाना हुई। कुल 900 किलोमीटर की यात्रा कर शहीदों की शहादत का सलाम करेंगे।
शेखावत ने बताया कि राजस्थान के शहीदों को सम्मान देने के लिए पूरे प्रदेश में साल 1965 व 1971 तथा 2018 में शहीद हुए सैनिकों के 12 परिवारों से मिलेंगे। जयपुर से बीकानेर तक के सफर के दौरान 3 परिवारों से मुलाकात की है। इसके बाद शहीद के और परिवार से भी मिलेंगे।
हेमंत ने बताया कि हमारे देश सर्वोपरि सम्मान सैनिकों को देना चाहिए। शहीद सैनिकों को याद करना तथा सम्मान देना चाहिए। इससे पहले कश्मीर, पंजाब, गुजरात सहित भारत के विभिन्न राज्यों में शहीद हुए सैनिकों के परिवारो से मिले है।