बीकानेर

video- डूंगर कॉलेज में छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन

'महापुरुषों के आदर्शों को अपनाएंÓ  
less than 1 minute read
Inauguration of student office at Dungar College
डूंगर कॉलेज में छात्रसंघ कार्यालय का उद्घघाटन

बीकानेर.राजकीय डूंगर महाविद्यालय में गुरुवार को छात्र संघ कार्यालय का उद्घाटन हुआ। इस मौके पर वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कांग्रेसी नेता वीरेन्द्र बेनीवाल नेविद्यार्थियों को एक ही विचारधारा अपना कर उस पर अग्रसर होने का आह्वान किया। उन्होनें युवाओं को महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में अपनाने पर बल दिया। कांग्रेसी नेता मंगलाराम गोदारा ने डूंगर महाविद्यालय परिसर को और बेहतर बनाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।


प्राचार्य डॉ. एनके व्यास ने कहा कि महाविद्यालय में निशुल्क कोचिंग व्यवस्था चालू कर दी गई है। सहायक निदेशक कॉलेज शिक्षा डॉ. राकेश हर्ष का अभिनन्दन किया गया। छात्र संघ अध्यक्ष रामनिवास बेनीवाल ने सदैव छात्रों के हित में काम करने की बात कही। कार्यक्रम में शिवलाल गोदारा, उप प्राचार्य डॉ. सतीश कौशिक, छात्र संघ अधिष्ठाता डॉ. रविन्द्र मंगल, डॉ. जीपी सिंह, डॉ. बजरंग सिंह राठौड़, रुक्टा महामंत्री डॉ. विजय ऐरी, डॉ. मीरा श्रीवास्तव, डॉ. मोहम्मद हुसैन, डॉ. इन्द्रा विश्नोई, डॉ. अनिला पुरोहित, डॉ. देवेश सहारण एवं डॉ. राजेन्द्र पुरोहित मौजूद रहे।

Updated on:
07 Feb 2019 08:56 pm
Published on:
08 Feb 2019 07:31 am