बूंदी

नोटबंदी के दौरान बैंकों में जमा हुई राशि पर आयकर विभाग की कड़ी नज़र हो जाइये सावधान

नोटबंदी के दौरान बैंकों में जमा हुई बेतहाशा राशि के बाद अब आयकर विभाग ने संबंधित व्यक्तियों के यहां कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Mar 2017, 8:25 AM IST
Income tax department
Income tax department

नोटबंदी के दौरान बैंकों में जमा हुई बेतहाशा राशि के बाद अब आयकर विभाग ने संबंधित व्यक्तियों के यहां कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को विभाग के अधिकारियों ने पांच ठिकानों पर एक साथ दबिश देकर उनके यहां सर्वे की कार्रवाई शुरू की।

इससे एक दिन पूर्व यानी गुरुवार को ही यहां फड़बाजार में किराना व्यापारी तथा मॉर्डन मार्केट में एक ज्वैलर्स के ठिकानें पर सर्वे किया था। गुरुवार को किए गए दोनों सर्वे की कार्रवाई शुक्रवार को पूरी हो चुकी थी।

विभागीय सूत्रों की मानें तो नोटबंदी के दौरान रुपए जमा करवाने वाले व्यापारियों को प्रथम दृष्टया संदिग्ध मानते हुए उनकी जांच अब सिलसिलेवार की जा रही है। सर्वे के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य भी उजागर हो रहे हैं।

व्यापारियों को नोटबंदी के दौरान जमा राशि को लेकर विभाग की ओर से नोटिस भी जारी किए गए थे, लेकिन इसका जवाब संबंधित व्यापारियों ने घुमा-फिरा कर दिया। कई मामलों में तो गलत जवाब देने की सूचना भी मिल रही है।

इन स्थानों पर हुई कार्रवाई

आयकर विभाग के जानकार सूत्रों की मानें तो शुक्रवार को बीकानेर में दो, नोखा में एक, हनुमानगढ़, अनूपगढ़ तथा सूरतगढ़ में एक-एक ठिकाने पर सर्वे की कार्रवाई शुरू की गई। सभी स्थानों पर प्रथम दृष्टया काफी अनियमितताएं उजागर हुई है।

बताया जाता है कि शुक्रवार को किए गए सर्वे में कुछ व्यापारियों ने अपने यहां अघोषित आय का खुलासा करते हुए विभाग को राशि भी समर्पित कर दी है। विभागीय अधिकारियों से पूछे जाने पर उन्होंने इस कार्रवाई को गोपनीय होना बताते हुए कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

Published on: