
लंबी दूरी की ट्रेनों में इन दिनों यात्रीभार बढऩे के साथ प्रतीक्षा सूची भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में लोगों को आरक्षण नहीं मिल पा रहा। इसे देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे प्रबंधन ने कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोचों की अस्थाई बढ़ोतरी की है। वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक सीआर कुमावत ने बताया कि बीकानेर-दादर-बीकानेर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस (संख्या 12489/12490) में बीकानेर ? से दो से 30 दिसंबर तक एवं
दादर से तीन से 31 दिसंबर तक एक थर्ड एसी कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। इसी तरह लालगढ़-जैसलमेर-लालगढ़ एक्सप्रेस (संख्या 14704/14703) में लालगढ़ से एक से ३१ दिसंबर तक और जैसलमेर से तीन दिसंबर से दो जनवरी तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी कोच अस्थाई तौर पर बढ़ाया गया है। इससे कोलायत, फलौदी, रामदेवरा व अन्य स्टेशनों के यात्रियों को प्रत्येक फेरे में 72 बर्थ अधिक मिलेंगी।
जैसलमेर-जयपुर-जैसलमेर लीलण एक्सप्रेस (12467/12468) में जैसलमेर से एक से 31 दिसंबर तक एवं जयपुर से दो दिसंबर से एक जनवरी तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। इससे लालगढ, बीकानेर, नागौर, मेड़ता रोड, मकराना, फुलेरा एवं अन्य स्टेशनों के यात्रियों को प्रत्येक फेरे में द्वितीय शयनयान की 72 बर्थ अधिक उपलब्ध होंगी।
गंगानगर-हरिद्वार में एसी कोच
रेलवे श्रीगंगानगर-हरिद्वार-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस (14712/14711) में एक से 31 दिसंबर तक एक थर्ड एसी श्रेणी कोच की अस्थाई बढ़ोतरी कर रहा है। इससे बठिण्डा, धुरी, अम्बाला, सहारनपुर व अन्य स्टेशनों के लोगों को 64 बर्थ अधिक मिलेंगी। इसी तरह श्रीगंगानगर-दिल्ली एक्सप्रेस (12482/12481) में श्रीगगानगर से दो दिसंबर से एक जनवरी तक एवं दिल्ली से तीन दिसंबर से दो जनवरी तक एक थर्ड एसी कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की जाएगी। इससे बठिण्डा, जाखल, जीन्द, रोहतक व अन्य स्टेशनों के यात्रियों को 64 बर्थ और उपलब्ध होंगी।
रामेश्वरम के लिए वरिष्ठ नागरिकों की पहली ट्रेन चार को जाएगी
पंडित दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के तहत बीकानेर से चार दिसंबर को रामेश्वरम के लिए पहली ट्रेन रवाना होगी। यह ट्रेन बीकानेर स्टेशन से अपराह्न 3:४० बजे रवाना होगी। इसमें संभाग से 588 वरिष्ठ नागरिक यात्रा करेंगे। देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि इस ट्रेन में बीकानेर से 216, चूरू से 132, हनुमानगढ़ से 158, श्रीगंगानगर से 78 यात्री जाएंगे। विभाग की ओर से यात्रियों को फोन से सूचित किया जा रहा है। सभी यात्री चार दिसंबर को सुबह 10 बजे स्टेशन के दूसरे प्रवेश द्वार (माल गोदाम रोड) पर एकत्रत होंगे।
97 यात्री करेंगे
हवाई सफर
तीर्थयात्रा योजना के तहत ही संभाग के 97 यात्रियों को हवाई सेवा का अवसर मिलेगा। इन यात्रियों को जयपुर से रामेश्वरम तक हवाई यात्रा कराई जाएगी। इसमें बीकानेर जिले के 46 यात्रियों को तीन दिसंबर तक जयपुर के मालवीय नगर नगर स्थित मिनी महल होटल में शाम चार बजे तक पहुंचना होगा। इसी तरह चूरू के 25, हनुमानगढ़ के ५ व श्रीगंगानगर जिले के 20 यात्रियों को 7 दिसंबर को शाम चार बजे तक जयपुर पहुंचना होगा।