बीकानेर

बीकानेर- अब यात्रियों को ट्रेन से उतरने चढ़ने में नहीं होगी परेशानी, हाई लेवल के होंगे प्लेटफार्म

बीकानेर मंडल के चार स्टेशनों पर मिलेगी सुविधा  
less than 1 minute read
Feb 02, 2019
Indian Railway news
बीकानेर- अब यात्रियों को ट्रेन से उतरने चढ़ने में नहीं होगी परेशानी, हाई लेवल के होंगे प्लेटफार्म

बीकानेर. यात्रियों को ट्रेन में चढऩे उतरने में किसी तरह परेशानी नहीं हो इसके लिए उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल ग्रामीण क्षेत्रों के चार स्टेशनों पर प्लेटफार्मों की ऊचाई बढ़ा रहा है। बीकानेर मंडल में इस साल में 20 स्टेशनों के प्लेटफार्मों को हाई लेवल का किया गया है। अब लूणकनसर, धीरेंरा, अर्जुनसर व महाजन स्टेशन के प्लेटफार्मों को हाई लेवल किया गया है। पहले यह प्लेटफार्म डेढ़ फीट ऊंचे थे, अब इनकी ऊंचाई ढाई फीट की गई है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। प्लेटफार्म की ऊचाई नहीं होने से यात्रियों को चढऩे उतरने में परेशानी उठानी पड़ रही थी, खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी हो रही थी।

प्रत्येक की लागत 80 लाख
प्लेटफार्मों को हाई लेवल का बनाने में तीन करोड़ रुपए से अधिक की लागत आएगी। प्रत्येक प्लेटफार्म का खर्च करीब 80 लाख रुपए बताया जा रहा है। नवनिर्मित प्लेटफार्मों को विधिवत रूप से तीन फरवरी को शुरू कर दिया जाएगा। रेलवे इसकी तैयारियों में जुट गया है। प्लेटफार्मों पर रंग रोगन का काम चल है।

मिलेगी राहत
चार स्टेशनों पर प्लेटफार्मों की ऊंचाई बढ़ाई गई है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। तीन फरवरी को इसका विधिवत उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल करेंगे। इसकी तैयारियां चल रही है। बीकानेर मंडल में इस साल में बीस स्टेशनों पर प्लेटफार्मों को हाई लेवल का बनाया गया है।
जितेन्द्र मीणा, वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक, बीकानेर।

Published on:
02 Feb 2019 11:41 am