बीकानेर

रेलवे ने समय में किया आंशिक परिवर्तन, अब एक घंटे पहले पहुंचेगी तिरुचिरापल्ली एक्स.

नई समय सारिणी केआधार पर विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों के आने व रवाना होने के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है।
2 min read
• •
Updated: 31 Oct 2017, 9:38 AM IST
indian railway train
Jabalpur Indore Intercity has shut down, new schedule released

उत्तर पश्चिम रेलवे ने ट्रेनों के समय में आंशिक बदलाव किया है। ट्रेनों की नई समय सारिणी एक नवंबर से लागू हो जाएगी। इसमें करीब 27 ट्रेनों की गति बढ़ाई है। इससे समय की बचत होगी। इसमें बीकानेर मंडल की कई ट्रेनों का समय बदल गए हैं। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन के अनुसार नई समय सारिणी केआधार पर विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों के आने व रवाना होने के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है।

इनका बदला समय
बीकानेर-कोयम्बटूर के बीच चलने वाली ट्रेन (संख्या 22475) पहले बीकानरे से सुबह ६:२० बजे रवाना होती थी, नए समय के अनुसार यह ट्रेन 7:10 बजे रवाना होगी। इसी तरह श्रीगंगानगर-तिरुचिरापल्ली (संख्या 22497) पहले सुबह 5:55 बजे बीकानेर पहुंचकर 6:20 बजे रवाना होती थी, नए समय के अनुसार यह सुबह 7.00 बजे आएगी और 7:10 बजे रवाना होगी। इसी तरह तिरुचिरापल्ली-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस (22498) पहले सुबह 9:25 बजे पहुंचकर 9:35 बजे रवाना हो जाती थी। अब यह ट्रेन एक घंटे पहले सुबह 8:25 बजे आएगी और 8:35 बजे रवाना होगी।

अब 11 बजे आएगी रतनगढ़-बीकानेर
रतनगढ़-बीकानेर ट्रेन के समय में एक घंटे का बदलाव किया गया है। यह ट्रेन पहले रात 10:05
बजे पहुंचती थी, अब रात 11 बजे आएगी। दिल्ली सराय-बीकानेर ट्रेन के समय में दस मिनट का बदलाव किया गया है। कोलकता-बीकानेर पांच मिनट पहले आएगी। हावड़ा-बीकानेर सुबह 8:30 की बजाय 8:45 बजे पहुंचेगी। सिकंदराबाद-बीकानेर शाम 5.00 बजे के स्थान पर दोपहर बाद 4:45 बजे आएगी।

चेन्नई-बीकानेर ट्रेन 15 मिनट पहले पहुंचेगी। पहले यह शाम 6.00 बजे आती थी, अब 5:45
बजे आएगी। इसी तरह बीकानेर-यशवंतपुर पहले रात 10:10 बजे रवाना होती थी, अब 10.05
बजे रवाना होगी। गुहावटी-बीकानेर ट्रेन अब सुबह7:10 की बजाय 7:50 बजे बीकानेर आएगी। बिलासपुर-बीकानेर सुबह 5:50 के स्थान पर 5:45 बजे पहुंचेगी। इसके अलावा कई ट्रेनों के समय में आंशिक बदलाव किया गया है।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर आज रन फॉर यूनिटी
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मंगलवार को रन फॉर यूनिटी सुबह आठ बजे से कलक्ट्रेट से गांधी पार्क तक होगी। वहां सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। जिला कलक्टर अनिल गुप्ता ने बताया कि रन फॉर यूनिटी में स्कूल एवं कॉलेज विद्यार्थी, पुलिस, आरएसी के जवान, एनसीसी,

एनएसएस और स्काउट कैडेट तथा संस्थाओं के प्रतिनिधि, केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी हिस्सा लेंगे। एनसीसी 1- राज आर एण्ड वी स्क्वाड्रन के एनसीसी कैडेट्स की रन फोर यूनिटी मंगलवार सुबह ७ बजे राज. पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विवि बीकानेर के मुख्य द्वार से शुरू होगी।

Published on: