9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रैन बसेरों में पूरे साल मिलेगा आसरा!

निगम की ओर से रेलवे स्टेशन के पास मटका गली, सैटेलाइट अस्पताल परिसर, बीछवाल फायर स्टेशन परिसर तथा प्राइवेट बस स्टैण्ड पर आश्रय स्थल संचालित किए जाते है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Anushree Joshi

•

Updated: 31 Oct 2017, 8:45 AM IST

shelter place

खुले आसमान के नीचे रहने वाले लोगों को अब पूरे साल आश्रय स्थलों (रैन बसेरे) में जगह मिल सकेगी। नगर निगम राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की 'सपोर्ट टू अरबन होमलेस' योजना के तहत इसकी तैयारी कर रहा है। इस योजना के तहत बने निगम के स्थाई आश्रय स्थलों में लोग सालभर रह सकें, इस पर कार्य किया जा रहा है।

इसके लिए निगम आश्रय स्थलों में मैनेजर तथा केयर टेकर भी नियुक्त करेगा। वर्तमान में जरूरतमंद लोगों को अधिकतर सर्दियों के दिनों में ही आश्रय स्थलों में आसरा मिलता है। अब निगम इस व्यवस्था को पूरे साल तक जारी रखने के प्रयास में जुटा है। इसके लिए निगम ने तैयारी शुरू कर दी है।

यहां हैं आश्रय स्थल
निगम की ओर से चार स्थानों पर आश्रय स्थल संचालित किए जते हैं। ये स्थल रेलवे स्टेशन के पास मटका गली, सैटेलाइट अस्पताल परिसर, बीछवाल फायर स्टेशन परिसर तथा प्राइवेट बस स्टैण्ड पर हैं।

अगले माह शुरू होंगे
सर्दियों को देखते हुए नगर निगम ने आश्रय स्थलों की सार-संभाल शुरू कर दी है। अगले माह से इन आश्रय स्थलों में सभी व्यवस्थाएं सुचारू करने की तैयारी है। आश्रय स्थलों का निरीक्षण कर सामान को सूचीबद्ध किया गया है। आश्रय स्थल प्रभारी के अनुसार इन आश्रय स्थलों में साफ-सफाई के साथ, रंग रोगन, प्रकाश व पानी व्यवस्था, वाटर कूलर, हीटर, अलमारी व लॉकर, बिस्तर, रजाई, कम्बल, चारपाई आदि की व्यवस्था की जा रही है।

अपग्रेडेशन होगा
कोई व्यक्ति सर्दियों में खुले आसमान के नीचे न रहे, इसको लेकर स्पोर्ट टू अरबन होमलेस योजना के तहत आश्रय स्थलों में व्यवस्था की तैयारी चल रही है। अगले माह इन आश्रय स्थलों को शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पूरे साल आश्रय स्थलों में लोग रहें, इसकी भी तैयारी चल रही है। इनमें मैनेजर और केयर टेकर रखने की योजना है, ताकि सालभर आश्रय स्थलों का उपयोग हो सके। इनका अपग्रेडेशन भी करवाया जाना प्रस्तावित है।
निकया गोहाएन, आयुक्त, नगर निगम बीकानेर