जयपुर

पुलिस से बेखौफ चोरों ने किये दुकान और घर से नकदी व जेवर चोरी

पुलिस से बेखौफ चोरों ने शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में थाने से महज 500 मीटर दूर दुकान से हजारों रुपए की नकदी ले उड़े।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 May 2017, 7:31 AM IST
theft
theft

शहर में पुलिस गश्त को धता बताकर चोर हर दिन वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस से बेखौफ चोरों ने शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में थाने से महज 500 मीटर दूर दुकान से हजारों रुपए की नकदी ले उड़े। वहीं सदर थाना क्षेत्र में बंद मकान से चोर सोने-चांदी के आभूषण व नकदी ले गए।

इस संबंध में पीडि़तों ने थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में नया कुआं रोड पर रमेश फ्लोर मिल (दुकान) से चोर गुल्लक में रखे 65 से 70 हजार रुपए ले गए। मिल मालिक को वारदात पता सुबह पड़ोसियों से लगा। सूचना पुलिस ने मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

कोई नहीं था घर पर

सदर थाना क्षेत्र के अमरसिंहपुरा में चोर बुधवार रात को नवाब अली के घर में घुसे। उस समय घर पर कोई नहीं था। चोर यहां से एक कमरे की अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण व नकदी ले गए।

परिवार के सदस्या गुरुवार को घर पहुंचे तो वारदात का पता चला। घर के मुख्य द्वार का ताला लगा हुआ था, जबकि आंगन के गेट की कुंडी टूटी हुई थी। नवाब के अनुसार चोरी गए गहनों की कीमत चार से पांच लाख रुपए है। इस संंबंध में उसने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

खिड़की तोड़ घुसे चोर

नया कुआं रोड स्थित दुकान में चोर पीछे की खिड़की को लोहे की रॉड व हथौड़ से तोड़कर अंदर घुसे। चोरों ने पूरी खिड़की को ही उखाड़ दिया। संचालक दिनेश कुमार शुक्रवार सुबह दुकान पहुंचे तो खिड़की टूटी थी। गुल्लक में रखी नकदी भी गायब थी।

Published on: