
सांस्कृतिक व धार्मिक मूल्यों को आत्मसात करने वाले शहर बीकानेर में पर्वों व उत्सवों को भी शिद्धत के साथ मनाया जाता है। करवा चौथ पर्व को यादगार बनाने के उद्देश्य से राजस्थान पत्रिका व माहेश्वरी महिला समिति की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
कार्यक्रम 7 अक्टूबर को जस्सूसर गेट स्थित माहेश्वरी सदन में होंगे। कार्यक्रम में पुरस्कार लोटस डेयरी की ओर से दिए जाएंगे। समिति संरक्षक किरण झंवर ने बताया कि आयोजन में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा व प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। कार्यक्रम में सभी समाज व वर्गों की युवतियां-महिलाएं भाग ले सकेंगी।
प्रतियोगिता से संबंधित सामग्री प्रतिभागी को स्वयं लानी होगी। कार्यक्रम संयोजक कंचन राठी ने बताया कि करवाचौथ ब्यूटी के चयन के लिए तीन राउंड होंगे। अधिक जानकारी व रजिस्ट्रेशन के लिए 9351205523, 9351103369
पर सम्पर्क किया जा सकता हैं।
मिलेंगे उपहार
आयोजन में भागीदारी निभाने वाली सभी प्रतिभागियों को लोटस डेयरी की तरफ से गिफ्ट हैम्पर दिए जाएंगे। विभिन्न वर्गों में होने वाली प्रतियोगिता के विजेता को आकर्षक पुरस्कार मिलेंगे। इसके अलावा स्मृति चिन्ह गणपति ट्राफी हाउस की ओर से दिए जाएंगे।
ये होंगी प्रतियोगिताएं
महिलाओं और युवतियों के लिए 16 शृंगार, करवा चौथ ब्यूटी, शृंगारित थाली, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, मेहंदी (पारम्परिक-आधुनिक), रंगोली, डांस प्रतियोगिता, मिसेज करवा चौथ प्रतियोगिता होगी।
जीवन साथी के साथ फोटो शेयर करें और जीतें इनाम
अपने जीवन साथी के साथ खिंचवाया सबसे पसंदीदा फोटो आप पूरी दुनिया के साथ शेयर कर सकते हैं। सबसे ज्यादा शेयर और लाइक पाने वाली जोडिय़ों को मिलेंगे आकर्षक उपहार।
बस इतना करें-
अपने जीवन साथी के संग खिंचवाया सबसे यादगार या पसंदीदा फोटो पर आप दोनों के नाम, पते और फोन नंबर के साथ bikaner@patrika.com पर मेल करें। राजस्थान पत्रिका के फेसबुक पेज bikaner patrika को लाइक कर फोटो को ज्यादा से ज्यादा शेयर और लाइक करने के लिए अपनी मित्र मंडली को प्रोत्साहित करें।