बीकानेर

राजस्थान बॉर्डर पर ड्रोन से हथियार तस्करी का बड़ा खुलासा, पंजाब जेल में बंद तस्कर ने पाकिस्तान से मंगवाई थी खेप

Crime News: खाजूवाला बॉर्डर पर ड्रोन के जरिए हथियार तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें पाकिस्तान से भारत में हथियारों की खेप भेजी गई थी। जांच में सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क के तार पंजाब की जेल में बंद एक कुख्यात तस्कर से जुड़े हुए हैं।

2 min read
May 12, 2026
फाइल फोटो: पत्रिका

Pakistan-India Border Weapon Trafficking: भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे राजस्थान के खाजूवाला बॉर्डर पर ड्रोन के जरिए हथियार तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ है कि पंजाब की फरीदकोट जेल में बंद कुख्यात तस्कर ने पाकिस्तान से संपर्क कर हथियारों की खेप मंगवाई थी। इस मामले ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है।

ये भी पढ़ें

Success Story: ‘तुझे तो बहीखाता भी नहीं आता’, इसी ताने को बनाया ताकत, अलवर का बेटा बना IFS अफसर

जेल से चल रहा था तस्करी का नेटवर्क

पुलिस जांच में सामने आया है कि पंजाब की फरीदकोट जेल में बंद तस्कर सुवविंद्र रायसिख उर्फ सोनू ने पाकिस्तान स्थित तस्करों से संपर्क स्थापित किया था। वहीं से ड्रोन के जरिए हथियारों की खेप भारत सीमा में भेजने की योजना बनाई गई थी। बीकानेर पुलिस ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर जेल से गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस रिमांड पर आरोपी

बीकानेर पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा और गुप्तचर एजेंसियां संयुक्त रूप से पूछताछ कर रही हैं। जांच अधिकारी आईपीएस सीओ सदर अनुष्ठा कालिया के नेतृत्व में पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

पुलिस अब उस स्थानीय नेटवर्क की तलाश कर रही है जो पाकिस्तान से आए हथियारों की खेप को रिसीव करने वाला था। अधिकारियों के अनुसार इस पूरे रैकेट में कई स्थानीय लोग भी शामिल हो सकते हैं। उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

फरवरी में भेजी थी हथियारों की खेप

जांच में सामने आया है कि इसी साल फरवरी में पाकिस्तान की ओर से 17.50 किलो वजनी ड्रोन के जरिए हथियारों की खेप भेजी गई थी। इसमें चीन निर्मित पांच पिस्टल और 325 कारतूस शामिल थे, जो खाजूवाला बॉर्डर क्षेत्र में गिराए थे।

खेत में गिरा ड्रोन, BSF ने किया बरामद

तकनीकी खराबी के कारण ड्रोन सीमा से लगभग दो किलोमीटर दूर चक 24 केएनडी क्षेत्र के सरसों के खेत में गिर गया। सुबह बीएसएफ और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ड्रोन और हथियारों की खेप बरामद कर ली। यह घटना सीमा क्षेत्र में ड्रोन के जरिए हथियार तस्करी का पहला बड़ा मामला माना जा रहा है। इस खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हथियार किन लोगों तक पहुंचने वाले थे और इस तस्करी में और कौन-कौन शामिल है?

ये भी पढ़ें

NEET 2026 Cancelled: पेपर लीक के बाद नीट परीक्षा रद्द, राजस्थान में लीक पेपर में कॉमा-फुलस्टॉप तक हुए मैच
Updated on:
12 May 2026 12:57 pm
Published on:
12 May 2026 12:50 pm
Also Read
View All