बीकानेर

साप्ताहिक राशिफल (05 से 11 नवम्बर 2017): जानिए इस हफ्ते आपके सितारों की चाल का क्या होगा आपकी राशि पर असर

जानिए इस हफ्ते आपके सितारों की चाल का क्या होगा आपकी राशि पर असर। किस दिन होगा लाभ और किस दिन होगा नुकसान।
4 min read
• •
Updated: 5 Nov 2017, 8:17 AM IST
Weekly horoscope
साप्ताहिक राशिफल

मेष
(चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
कृतिका नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह ऋण उतारने वाला रहेगा। पुरानी लेनदारी-देनदारी का यह सही समय है। पुराना निपटारा करें। नए कार्य में निवेश करें। व्यापारियों के लिए बाहरी क्षेत्रों से नए-नए प्रस्तावों का समय है। रुचि रखकर चयन करें। नौकरीपेशा में इच्छित पद प्राप्त हो सकता है। महिला तथा छात्रवर्ग को सफलता।
शुभ रंग : जामुनी, सफेद
शुभ अंक : 2, 3 दिशा : नैऋत्य, पश्चिम
अनुकूल सलाह : कार्य में प्रगति के लिए नियोजन पर ध्यान दें।

वृष
(इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)
राशि पर चन्द्रमा का गोचर उत्साहित रखेगा। नई ऊर्जा के साथ किसी कार्य विशेष के लिए रुपरेखा बनेगी। कम्पनी में निवेश का मार्केटिंग प्लान बन सकता है। व्यापारियों के लिए पत्थर से जुड़े सभी क्षेत्र लाभकारी रहेंगे। नौकरीपेशा में बिजनेस एनालिसिस का क्षेत्र सफलता देगा। महिला तथा छात्रवर्ग को डिजिटल डायरेक्शन में सफलता।
शुभ रंग : लाल, हल्का पीला
शुभ अंक : 4, 7 दिशा : मध्यउत्तर, ईशान
अनुकूल सलाह : लाभकारी योजनाओं में निवेश का क्षेत्र तय करने से लाभ।

मिथुन
(का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा)
बारहवां चन्द्रमा मानसिक कष्ट देगा। हड़बड़ाहट न रखें। मंगलवार की शाम से अनुकूल स्थितियां बनेगी। व्यापारियों के लिए जायद की फसलों में सफलता के योग है। लाभ के लिए निवेश करें। नौकरीपेशा में कॉर्पोरेट बैंकिंग में अवसर। महिला तथा छात्रवर्ग को मैनेजमेंट के क्षेत्र में शासकीय अवसर मिल सकते हैं।
शुभ रंग : हल्का गुलाबी, चमकीला सफेद
शुभ अंक : 7, 9 दिशा : ईशान मध्यपूर्व
अनुकूल सलाह : व्यावसायिक उन्नति के लिए अपने वरिष्ठों का सहयोग लें।

कर्क
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कार्य के लिए विशेष योजना सहायक होगी। लाभकारी भागीदारिता का संयोग बनेगा। मित्रवर्ग से लाभ संभव है। व्यापारियों के लिए सामुद्रिक क्षेत्र का व्यवसाय लाभकारी साबित होगा। चयन करने का प्रयास करें। नौकरीपेशा में पदोन्नति। महिला तथा छात्रवर्ग को मर्चेंट नेवी के क्षेत्र में यूरोपीय अवसर प्राप्त हो सकते है।
शुभ रंग : सुनहरा, काला
शुभ अंक : 1, 4 दिशा : मध्यदक्षिण, पश्चिम
अनुकूल सलाह : विशेष योजनाओं का समयोचित लाभ लें।

सिंह
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सम्पत्ति का लाभ प्राप्त होगा। नए वाहन की खरीदारी संभव है। व्यवसाय के क्षेत्र में विशेष लाभ होगा। परिवार को सहयोग कर पाएंगे। व्यापारियों के लिए एमसीएक्स से जुड़े धातु बाजार में निवेश का विकल्प लाभ दे सकता है। स्थान परिवर्तन। महिला तथा छात्रवर्ग को संघ लोक सेवा आयोग से जुड़े क्षेत्र में अवसर।
शुभ रंग : गहरा गुलाबी, नींबू पीला
शुभ अंक : 8, 9 दिशा : मध्यउत्तर, दक्षिण
अनुकूल सलाह : मित्रों के साथ बनाई गई योजना लाभ दे सकती है।

कन्या
(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
नवम पंचम का चंद्रमा मिश्रित लाभ प्रदान करेगा। आर्थिक प्रगति के साथ कार्य करने की चुनौती भी रहेगी। व्यापारियों के लिए संबंधित क्षेत्र में व्यावसायिक अवसरों का प्रभाव रहेगा। गैर पारंपरिक सफलता भी संभव। नौकरीपेशा में प्रसन्नता मिलेगी। महिला तथा छात्रवर्ग को निजी प्रबंधन में अवसर मिल सकता है।
शुभ रंग : हल्दी पीला, सिंदूरिया
शुभ अंक : 3, 8 दिशा : मध्यपूर्व, उत्तर
अनुकूल सलाह : कार्य के संदर्भ में बाहरी यात्रा का लाभ मिलेगा।

तुला
(रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)
खड़ाष्टक चंद्रमा रहेगा। विवाद की स्थिति बन सकती है। मत भिन्नता के कारण संबंध में तनाव। मंगलवार से स्थिति में परिवर्तन। अनुकूलता के लिए नए सिरे से सोचेंगे। व्यापारियों के लिए बुध, गुरुवार लाभकारी। नौकरीपेशा में आर्थिक प्रगति। महिला तथा छात्रवर्ग को कोरियोग्राफी, टेक्नोडिजाइनिंग, इंटीरियर प्लेसमेंट में अवसर।
शुभ रंग : कत्थई, गहरा लाल
शुभ अंक : 2, 5 दिशा : पश्चिम, वायव्य
अनुकूल सलाह : लाभ के लिए पुरानी योग्यता को दोहराएं।

वृश्चिक
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू )
शनि का अंतिम ढैया अलग-अलग योजनाओं में लाभ दे सकता है। विधिवत कार्य योजना सफलता का सौपान गढ़ सकती है। व्यापारियों के लिए अटके धन की वसूली का समय है। नौकरीपेशा में परिश्रम का लाभ दिखाई देगा। महिला तथा छात्रवर्ग को सामान्य प्रशासन विभाग में सेवा के अवसर मिल सकते हैं।
शुभ रंग : खरबूजी पीला, समुद्री हरा
शुभ अंक : 1, 7 दिशा : ईशान, मध्यपूर्व
अनुकूल सलाह : व्यावसायिक नीतियों से लाभ लेने का समय है।

धनु
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
चंद्रमा की स्थिति दो दिन प्रभावित कर सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अधिक सोचने से बचें। बुधवार से अनुकूल समय के साथ कार्य में प्रगति के अवसर आएंगे। व्यापारियों के लिए गुरु, शुक्रवार संबंधित क्षेत्र में लाभकारी रहेंगे। महिला तथा छात्रवर्ग को लक्ष्य में सफलता के लिए विशेष प्रयास करने होंगे।
शुभ रंग : हल्का नीला, गहरा पीला
शुभ अंक : 4, 8 दिशा : उत्तर, पूर्व
अनुकूल सलाह : योजनागत ढांचे में बदलाव करने से लाभ मिलेगा।

मकर
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
धार्मिक गतिविधि बढ़ेगी। पिता पक्ष से लाभ होगा। कार्य के संबंध में बाहर जाने का अवसर मिलेगा। व्यापारियों के लिए रेती, सीमेंट, ईंट आदि के क्षेत्र में उछाल के अवसर। लाभ के लिए आगे बढ़ें। नौकरीपेशा में पदोन्नति की संभावना है। महिला तथा छात्रवर्ग को नगर निगम, नगर पालिका, विकास खंड में शासकीय अवसर।
शुभ रंग : तरबूजी लाल, काला
शुभ अंक : 7, 8 दिशा : आग्नेय, दक्षिण
अनुकूल सलाह : अनुकूल परिणाम के लिए सही वातावरण का निर्माण करें।

कुंभ
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
राज्य पक्ष से लाभ। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति का योग। सेवा के अवसरों में चयन का लाभ। सप्ताह अनुकूल है। व्यापारियों के लिए पुरानी हुण्डी के सौदे इस सप्ताह लाभ दे सकते है। नौकरीपेशा में पदोन्नति व सफलता। महिला तथा छात्रवर्ग को गैर शासकीय संगठन में अवसर। प्रयासों पर ध्यान देते हुए आगे बढऩे से सफलता मिलेगी।
शुभ रंग : फिरोजी, तोतापरी हरा
शुभ अंक : 2, 7 दिशा : मध्यदक्षिण, नैऋत्य
अनुकूल सलाह : व्यवस्थित योजनाओं के लाभ का समय है। अवसर का लाभ लें।

मीन
(दी, दु, थ, ञ, दे, दो, चा, ची)
प्रसन्नता का समय है। परिजन के मांगलिक कार्य होने से राहत अनुभव करेंगे। नए संदर्भ में भी सामाजिक प्रतिष्ठा सहयोग प्रदान करेगी। व्यापारियों के लिए सप्ताह मध्य विशेष लाभकारी रहेगा। नौकरी पेशा में स्थान परिवर्तन तथा लाभ। महिला तथा छात्रवर्ग को अकादमिक स्तर पर शासकीय अवसर प्राप्त हो सकता है।
शुभ रंग : केसरिया, हल्दी पीला
शुभ अंक : 5, 6 दिशा : ईशान, मध्यदक्षिण
अनुकूल सलाह : समयानुसार योजनागत प्रक्रिया सहयोग से लाभ दे सकती है।

Published on: