जानकारी के अनुसार जेसीटीएसएल के सांगानेर डिपो की 187 और विद्याधर नगर बी डिपो की 115 बसों के 250 ड्राईवर और 250 कंडक्टर हड़ताल पर हैं। हड़ताली स्टाफ वेतन और रात्रि भत्ता बढ़ाने, साप्तिाहिक अवकाश देने और वेतन प्रत्येक महीने की पहली तारीख को देने की मांग कर रहा है। जेसीटीएसएल की ठेकेदार फर्म के साथ विवाद का अभी तक कोई हल नहीं निकला है। चालक—परिचालकों की हड़ताल को देखते हुए ठेकेदार फर्म ने गुजरात से 100 से ज्यादा ड्राईवर बुलाए हैं। ये चालक 100 से ज्यादा बसों को डबल शिफ्ट में चलाकर हड़ताली कर्मचारियों की कमी दूर करने की कोशिश कर रहे हैं।