
मेष
(चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
शततारका नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह राजकीय पद में वृद्धि करवाएगा। बौद्धिक योग्यता का प्रतिसाद मिलेगा। रुके कार्यों में गति बढ़ेगी। व्यापारियों के लिए संबंधित क्षेत्रों में व्यावसायिक उन्नति व लाभ के योग। नौकरीपेशा में पद वृद्धि व आर्थिक अनुबंध। महिला तथा छात्रवर्ग को सामान्य प्रशासन विभाग में सेवा के अवसर।
शुभ रंग : मेहंदी हरा, सफेदद
शुभ अंक : 4, 5 दिशा : आग्नेय, मध्यदक्षिण
अनुकूल सलाह : समय के अनुरूप कार्य को सफल करने का प्रयास करें।
वृष
(इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)
भाग्य में वृद्धि होगी। अविश्वसनीय कार्य में सफलता। अचंभित कर देने वाला कार्य होगा। लाभ के संयोग मिलेंगे। व्यापारियों के लिए चांदी, चूना, सफेद संगमरमर के पत्थर से जुड़े क्षेत्र में लाभ के योग। नौकरीपेशा में सफलता के साथ-साथ स्थान परिवर्तन। महिला तथा छात्रवर्ग को डिजिटल कोरियोग्राफी, डिजाइनिंग में अवसर।
शुभ रंग : गहरा गुलाबी, नींबू पीला
शुभ अंक : 1, 6 दिशा : मध्यपूर्व, उत्तर
अनुकूल सलाह : व्यावसायिक सफलता के लिए संशोधन आवश्यक है।
मिथुन
(का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा)
वाणी पर नियंत्रण रखें। बनते कार्य प्रभावित हो सकते हैं। रणनीति का सहारा लें। सप्ताह मध्य लाभ देगा। अनुकूल वातावरण की तलाश रहेगी। व्यापारियों को बुध, गुरुवार लाभ तथा निवेश की दृष्टि से बेहतर होंगे। नौकरीपेेशा में प्रबंधकीय पदों में वैदेशिक अवसर। महिला तथा छात्रवर्ग को प्रशासनिक प्रबंधन के अवसर मिलेगा।
शुभ रंग : जामुनिया, सिंदूरिया
शुभ अंक : 4, 8 दिशा : मध्यउत्तर, ईशान
अनुकूल सलाह : कार्य की विस्तार करने वाली नीति लाभ दे सकती हैं।
कर्क
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
पद वृद्धि के संकेत। लाभ के लिए अन्य क्षेत्र में भी निवेश का मन बनेगा। बाहरी यात्रा का योग ? है। अनकूलता के लिए परिवर्तन करेंगे। व्यापारियों के लिए सभी प्रकार के ल्यूब्रीकेंट्स का व्यवसाय लाभ देगा। नौकरीपेशा में सामुद्रिक क्षेत्र से सेवा के अवसर। महिला तथा छात्रवर्ग को राष्ट्रीय आणविक संरचना का अवसर मिलेगा।
शुभ रंग : बैंगनी, दूधिया सफेद
शुभ अंक : 3, 5 दिशा : ईशान, मध्यपूर्व
अनुकूल सलाह : विधिवत कार्य योजना लक्ष्य सफल बनाएगी।
सिंह
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सम्पत्ति की वृद्धि के योग है। भूमि में निवेश का भी योग बन रहा है। आर्थिक समस्या का समाधान होगा। व्यापारियों के लिए स्वर्ण आभूषण का बाजार आंशिक लाभ के साथ अन्य क्षेत्र में भाग्य आजमाइश का अवसर देगा। नौकरीपेशा में योग्यता का लाभ मिलेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को विधि प्रशासन में अवसर।
शुभ रंग : लाल, हल्का नीला
शुभ अंक : 2, 6 दिशा : मध्यउत्तर, पूर्व
अनुकूल सलाह : समय की गंभीरता को देखते हुए निर्णायक संशोधन करें।
कन्या
(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सप्ताह मध्य तक अनिर्णय की स्थिति परेशान करेगी। शुक्रवार का दिन कुछ खास हो सकता है। व्यापारियों के लिए आंशिक लाभ के साथ-साथ कार्य के विस्तार का बाहरी योग बनेगा। नौकरीपेशा में स्थान परिवर्तन का संकेत। महिला तथा छात्रवर्ग को कम्प्यूटरीकृत शासकीय या गैर शासकीय क्षेत्र में अवसर के योग हैं।
शुभ रंग : नारंगी, गहरा नीला
शुभ अंक : 5, 7 दिशा : आग्नेय, दक्षिण
अनुकूल सलाह : नए सिरे से सफलता के लिए रणनीति तय करें।
तुला
(रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)
अस्थिरता वाला समय समाप्त होगा। यह सप्ताह किसी विशेष निर्णय पर रोकेगा। संभवत: आर्थिक समस्या तथा कार्य की प्रगति से जुड़े विषय में समाधान का योग रहेगा। व्यापारियों के लिए संबंधित क्षेत्र में व्यवसाय तथा गैर निवेशक सौदों का लाभ। नौकरीपेशा में विभागीय परिवर्तन से परेशानी। महिला तथा छात्रवर्ग को सफलता।
शुभ रंग : समुद्री नीला, चमकीला सफेद
शुभ अंक : 1, 6 दिशा : नैऋत्य, पश्चिम
अनुकूल सलाह : व्यावसायिक नीतियों का वैश्वीकरण करने से अर्थलाभ मिलेगा।
वृश्चिक
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू )
बदली विचारधारा परेशान करेगी। आंशिक कष्ट संभव है। मंगलवार से परिवर्तन का योग। स्थाई समाधान के लिए विशेष प्रयास की आवश्यकता है। व्यापारियों के लिए पेट्रोकैमिकल से जुड़े क्षेत्र में लाभ। नौकरीपेशा में अन्तर्राज्यीय पद की प्राप्ति का योग। महिला तथा छात्रवर्ग को राष्ट्रीय अवसर मिलेंगे।
शुभ रंग : काला, हल्का गुलाबी
शुभ अंक : 8, 9 दिशा : मध्यउत्तर, पूर्व
अनुकूल सलाह : निर्णय क्षमता को प्रबल बनाते हुए अवसरों का लाभ लें।
धनु
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। आर्थिक समस्याओं का भी निराकरण होगा। अधिक सोचने से बचना होगा। कार्य का हस्तांतरण करने से हल्कापन अनुभव होगा। व्यापारियों के लिए मंगल , बुध आर्थिक लाभ की दृष्टि से अनुकूल। नौकरीपेशा में इच्छित पद। महिला तथा छात्रवर्ग को शैक्षणिक अधिकारी के तौर पर अवसर।
शुभ रंग : फिरोजी, गहरा हरा
शुभ अंक : 5, 7 दिशा : पश्चिम, उत्तर
अनुकूल सलाह : पुरानी सफलताओं को दोहराने से लाभ मिलने की संभावना है।
मकर
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
समय पक्ष का बन रहा है। योजनाओं का विस्तार करें। समस्याओं का निराकरण इस सप्ताह होगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत बनेगा। व्यापारियों के लिए सड़क परियोजनाओं से जुड़ी निविदाएं निवेश की दृष्टि से बेहतर होगी। नौकरीपेशा में कार्यकारी क्षेत्र का लाभ मिलेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को सहकारिता से जुड़े क्षेत्र में अवसर।
शुभ रंग : हल्दी पीला, गहरा लाल
शुभ अंक : १, 8 दिशा : ईशान, मध्यपूर्व
अनुकूल सलाह : व्यावसायिक निवेश के लिए ठोस रणनीति लाभ देगी।
कुंभ
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
वैचारिक परिवर्तन होगा। उच्च पद की अभिलाषा बनेगी। लाभ के लिए नए लोगों से सम्पर्क करेंगे। अन्तर्रात्मा की आवाज सुनेंगे। व्यापारियों के लिए लोहा, कोयला, हैवी मशीनरी से जुड़े क्षेत्रों में आर्थिक लाभ का येाग। नौकरीपेशा में परिश्रम का लाभ दिखाई देगा। महिला तथा छात्रवर्ग को नगर निगम में अवसर मिल सकते हैं।
शुभ रंग : कत्थई, हल्का हरा
शुभ अंक : 2, 5 दिशा : उत्तर, दक्षिण
अनुकूल सलाह : कार्य की सफलता के लिए स्वयं की योग्यता परखें।
मीन
(दी, दु, थ, ञ, दे, दो, चा, ची)
पुरानी समस्या का निराकरण होगा। रिश्तेदारों के माध्यम से विशेष कार्य की सफ लता होगी। धैर्य रखते हुए कार्य साधें। व्यापारियों के लिए अनाज मण्डी से जुड़े बाजार का लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा में वरिष्ठ वर्ग के सहयोग से पदोन्नति। महिला तथा छात्रवर्ग को सफलता के लिए प्रयासों में परिवर्तन करना होगा।
शुभ रंग : मरून, हल्का काला
शुभ अंक : 4, 9 दिशा : मध्यदक्षिण, वायव्य
अनुकूल सलाह : सकारात्मक विचारधारा सफलता व लाभ देगी।