बीकानेर

कुएं खोदते समय मजदूर के साथ हुआ ऐसा हादसा कि हो गई दर्दनाक मौत

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मजदूर को निकालने का प्रयास शुरू किया। शव करीब तीन घंटे बाद बाहर निकाला जा सका तब तक उसकी मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 25 Oct 2017, 12:34 PM IST
Labor death

गंगाशहर के चौपड़ा बाड़ी में एक घर में कुंई खोदते समय वह धंस गई। खुदाई कर रहा मजदूर दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर गंगाशहर पुलिस थाने से उपनिरीक्षक परमेश्वर, एएसआई पूर्णसिंह कांस्टेबल महावीर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मजदूर को निकालने का प्रयास शुरू किया। शव करीब तीन घंटे बाद बाहर निकाला जा सका तब तक उसकी मौत हो गई।

उपनिरीक्षक परमेश्वर ने बताया कि पलाना हाल खेतेश्वर बस्ती निवासी 35 वर्षीय लिच्छुराम पुत्र उदाराम जाट से मंगलवार को चौपड़ा बाड़ी में रमेश जाजड़ा अपने घर के आगे गली में कुंई खुदवा रहा था। शाम करीब पौने छह बजे पानी आने से कुई धंस गई, जिसमें लिच्छुराम दब गया। स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालने के प्रयास शुरू कर दिए। जयनारायण ने कुंई में उतर का उसके शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया है।

तीन घंटे चला सर्च ऑपरेशन
मजदूर के दबने की सूचना पर पुलिस ने एसडीआरएफ एवं नगर निगम के दस्ते को भी मौके पर बुलवा लिया।
नगर निगम कर्मचारियों, एसडीआरएफ, स्थानीय लोगों एवं पुलिस ने करीब तीन घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। शाम
छह बजे से तीन बजे तक ऑपरेशन चला। इसके बाद मजदूर का शव मिट्टी से निकाला जा सका। कुंई से मिट्टी निकालने में जेसीबी मशीन, ट्रेक्टर और कचरा निकालने वाली मशीन की सहायता ली गई।

परिजनों से बिछड़े नसीम को भेजा घर
पांच साल पहले परिजनों से बिछड़े एक व्यक्ति को अपनाघर आश्रम ने मिलवाया। मंगलवार को उस व्यक्ति को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। तीन माह पूर्व नसीम खां कसाइयों की बारी क्षेत्र में आश्रम के राजू को लावारिस हालत में मिला। वह उसे आश्रम ले आया। आश्रम के माहौल में आने के बाद वह अपने घर का पता बताने लगा। आश्रम पदाधिकारियों ने उसके घर उत्तरप्रदेश में संपर्क कर परिजनों को बुलाया।

मंगलवार को परिजनों के पहुंचने पर एक सादे समारोह में उसे उनके सुपुर्द कर दिया। उसे लेने उसका बेटा व भाई बीकानेर आए। उन्होंने अपनाघर आश्रम के प्रति आभार जताया। समारोह में आश्रम प्रभारी द्वारकाप्रसाद पच्चीसिया, रमेश राठी व राजू शर्मा व सावन पारीक उपस्थित थे।

Published on: