22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थानी भाषा पुरस्कार समारोह 28 से

राज्य स्तरीय राजस्थानी भाषा वाद-विवाद प्रतियोगिता व ख्याल प्रस्तुति कार्यक्रम 28 व 29 अक्टूबर को सादुलगंज स्थित रोटरी भवन में होगा।

2 min read
Google source verification
Award Ceremony

रोटरी क्लब की ओर से राज्य स्तरीय राजस्थानी भाषा पुरस्कार समारोह, राज्य स्तरीय राजस्थानी भाषा वाद-विवाद प्रतियोगिता व ख्याल प्रस्तुति कार्यक्रम 28 व 29 अक्टूबर को सादुलगंज स्थित रोटरी भवन में होगा। पहले दिन २८ अक्टूबर को उद्घाटन समारोह एवं राजस्थानी भाषा वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी। इसका विषय 'नोटबंदी सूं काळे धन रो सफायो हुयो' है और 'छात्र संघ चुनाव मोट्यारां नै भरमावण रो मारग' रखा गया है।

कार्यक्रम में रतन शाह व भंवर सिंह सामोर अतिथि के रूप में शामिल होंगे। संयोजन पृथ्वी राज रतनू करेंगे। कार्यक्रम में राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति गोपाल कृष्ण व्यास मौजूद रहेंगे। संयोजन अरूण प्रकाश गुप्ता करेंगे। समारोह में डा. गिरिजा शंकर शर्मा को कला डूंगर कल्याणी राजस्थानी शिखर पुरस्कार, पवन पहाडिय़ा को खींव राज मुन्नी लाल सोनी राजस्थानी गद्य पुरस्कार एवं रवि पुरोहित को बृज उर्मी अग्रवाल राजस्थानी पद्य पुरस्कार दिया जाएगा।

रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम 31 अक्टूबर को
बीकानेर ञ्च पत्रिका. देश के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर 31 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम होगा। इसी क्रम में ओबीसी मोर्चा एवं भाजपा शहर जिला बीकानेर व युवा मोर्चा शहर जिला बीकानेर की संयुक्त बैठक वृंदावन होटल में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष व रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के जिला प्रभारी अशोक प्रजापत थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी ने की। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों सहित भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी शामिल हुए।

सरदार पटेल की वर्षगांठ पर परिचर्चा
सरदार वल्लभभाई पटेल की 142वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की ओर से 31 अक्टूबर को केन्द्रीय विद्यालय 1 में परिचर्चा आयोजित की जाएगी। न्यास के सहायक संपादक डॉ. ललित किशोर मंडोरा ने बताया कि परिचर्चा में साहित्यकार बुलाकी शर्मा, डॉ. मेघना शर्मा, राजेन्द्र जोशी, डॉ. नीरज दईया, न्यास अध्यक्ष डॉ. बलदेव भाई शर्मा व केन्द्रीय विद्यालय प्रधानाचार्य सरजीत सिंह शामिल होंगे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग