बीकानेर

केन्द्रीय कारगार के बंदियों में हुआ झगड़ा, आधा दर्जन बंदीयों को पहुंचाया अस्पताल, जेल में बढ़ाई सुरक्षा

प्रदेश में यहां केन्द्रीय कारगार के बंदियों में हुआ झगड़ा, आधा दर्जन बंदीयों को पहुंचाया अस्पताल, जेल में बढ़ाई सुरक्षा

2 min read
Jun 20, 2018
Central jail

बीकानेर ।

राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित केन्द्रीय कारागार मे मंगलवार को अचानक कारागार मे बंद बंदियों में अचानक झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि इस झगड़े में सात कैदी घायल हो गए। जिन्हें रात को ही बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाना पड़ा।

बीकानेर में देर रात केन्द्रीय कारागार मे बंदियों में अचानक किसी बात को लेकर झगड़ा होने से पूरे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामला इतना बिगड़ा कि जेल प्रशासन को बलपूर्वक बीच-बचाव करना पड़ा। हमले में कई बंदियों को चोटें लगी हैं। अभी तक झगड़े के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

बताया जा रहा है कि देर रात बंदियों में हुए इस झगड़े में करीब सात बंदी घायल हो गए। जिन्हें रात को ही बीकानेर के पीबीएम अस्पताल ले जाना पड़ा। इस दौरान जेल प्रशासन ने जेल की सुरक्षा बढ़ा दी है।


किसी बात को लेकर हुई तकरार हो गई।

केंद्रीय कारागार के में कैदियों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे सिपाही ने इस मामले में बीच-बचाव का प्रयास किया। कैदियों में झड़प इतनी बढ़ गई करीब सात कैदी आपस में लड़ लिए। मामला इतना बढ़ गया की कैदी आपस में मारपीट करने पर उतर आए। इस दौरान कारगार में बंद आधा दर्जन से अधिक कैदी अचानक हुए इस झगड़े में घायल हो गए। जिन्हें जेल प्रशासन द्वारा अस्पताल में पहुंचा कर इलाज़ करवाया। कारागार में हुई इस घटना के बाद जेल प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए जेल की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। फिलाहल कारागार में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।


पहले भी हो चुके हैं कई बार झगड़े

बता दें कि, बीकानेर के केंद्रीय कार्यालय में इस प्रकार बंदियों के बीच झगड़े का यह मामला पहली बार नहीं हुआ है। पहले भी कारगार में बंदियों के आपस में इस प्रकार के झगड़े की सूचना मिल चुकी है।

Updated on:
20 Jun 2018 06:07 am
Published on:
20 Jun 2018 02:27 am
Also Read
View All