बीकानेर

डीईओ को अगले सप्ताह मिलेगी पुस्तकालयाध्यक्षों की पदस्थापन सूची

पुस्तकालयाध्यक्षों के 562 पदों में से 466 पदों पर भर्ती की अनुमति के बाद निदेशालय ने चयनित अभ्यार्थियों से जिला आवंटन के विकल्प पत्र ले लिए हैं।
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2017, 1:49 PM IST
Feature image

बीकानेर . माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को राजस्थान लोक सेवा आयोग ने पुस्तकालयाध्यक्षों के 562 पदों में से 466 पदों पर भर्ती की अनुमति के बाद निदेशालय ने चयनित अभ्यार्थियों से जिला आवंटन के विकल्प पत्र ले लिए हैं। निदेशालय ने आयोग से शेष 69 पदों पर भर्ती की अनुमति मांगी है। ये अनुमति अगले दो-तीन दिन में आने के बाद निदेशालय की ओर से पुस्तकालयाध्यक्ष के पदस्थापन के लिए सूची डीईओ को जारी कर दी जाएगी।

अगले सप्ताह पदस्थापन आदेश
राज्य के सभी जिलों की स्कूलों में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती के लिए चयनित 466 अभ्यार्थियों के विकल्प पत्र मिल गए हैं। शेष 96 अभ्यार्थियों की आरपीएससी से अनुमति चाही गई है। पुस्तकालयाध्यक्षों की जिला स्तर पर पदस्थापन के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों को अगले सप्ताह सूची भेज दी जाएगी।
नथमल डिडेल, निदेशक, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर।

स्वच्छता के लिए बच्चों को किया प्रेरित
बीकानेर. गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल की ओर से स्वच्छता भारत अभियान के तहत बुधवार को भट्टड़ स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में मंडल की बहनों ने स्वच्छ भारत गीत का गायन किया। मंडल अध्यक्ष मंजू आंचलिया ने बच्चों को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यक्रम के तहत हमारा उद्देश्य है कि बच्चे स्वच्छ रहें व स्वच्छता को अपनाएं।

इसलिए महिला मण्डल स्कूलों में जाकर बच्चों को प्रेरित करती हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्या सुधा भूरा ने कहा कि बच्चे अगर स्वच्छता के प्रति जागरूक रहेंगे तो परिवार के सभी जन स्वच्छता अपनाएंगे। इस अवसर पर तेरापंथ महिला मण्डल की सुमन छाजेड़, प्रेम बोथरा व सुनीता डोसी आदि बहनों ने निर्माण कार्यक्रम में सहभागिता दी।

संस्था प्रधानों को कारण बताओ नोटिस
बीकानेर. पूर्व मैट्रिक 41 कॉलम एसी/एसटी/ओबीसी छात्रवृत्ति की सूचना नहीं भेजने पर बुधवार को १९४ संस्था प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। संस्था प्रधानों को बार-बार शाला दर्पण द्वारा सूचित करने पर अभी तक संस्था प्रधानों द्वारा पूर्व मैट्रिक 41 कॉलम एसी, एसटी, ओबीसी छात्रवृति की सूचना नहीं भेज रहे है।

कुछ संस्था प्रधान विद्यालय की मेल आईडी से न भेजकर व व्यक्तिगत भेज देते हैं। इसको लेकर गुरुवार को दोपहर ३ बजे तक अपना स्पष्टीकरण सहित सूचना की सीडी मय कॉपी लेकर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
&संस्था प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। गुरुवार तक उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
दयाशंकर, जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक, बीकानेर

Published on: