5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

33 जिलों की 45 टीमें तीन दिन पाली में आजमाएगी राजस्व खेलों में दांव-पेंच

-राज्य स्तरीय राजस्व खेलकूद प्रतियोगिता 17 से 19 नवम्बर तक, सभी आवश्यक प्रबंध पूरे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Avinash Kewaliya

•

Updated: 16 Nov 2017, 1:39 PM IST

 districts revenue games

पाली.

शहर का बांगड़ स्टेडियम, बांगड़ स्कूल का आउटडोर-इनडोर मैदान तथा डिस्ट्रिक्ट क्लब परिसर में 17 से 19 नवम्बर तक तीन दिन राज्यस्तरीय राजस्व खेलकूद प्रतियोगिता का गवाह बनेगा। राज्य स्तर पर पहली मर्तबा पाली को सौंपी गई इस मेजबानी के लिए तीनों खेल मैदान पूरी तरह तैयार कर दिए गए हैं। प्रतियोगिता में 33 जिलों की 45 टीमें एक दर्जन से अधिक खेलों में हार-जीत के लिए दांव-पेंच आजमाएगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन 17 नवम्बर को सवेरे नौ बजे बांगड़ स्टेडियम में केन्द्रीय विधि, न्याय एवं कॉरपोरेट राज्य मंत्री पी. पी. चौधरी करेंगे। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता ऊर्जा राज्य मंत्री पुष्पेन्द्रसिंह राणावत, उपमुख्य सचेतक मदन राठौड़ व पशुपालन कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गोरधन राईका करेंगे। राजसमंद सांसद हरिओम सिंह राठौड़, विधायक ज्ञानचंद पारख, केसाराम चौधरी, श्रीमती संजना आगरी, जिला प्रमुख पेमाराम सीरवी, नगर विकास न्यास के अध्यक्ष संजय ओझा एवं नगर परिषद के अध्यक्ष महेन्द्र बोहरा कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि होंगे।

यहां होंगे इन खेलों के मैच

जिला कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि 20वीं राज्य स्तरीय राजस्व खेलकूद प्रतियोगिता में बांगड़ स्टेडियम में फुटबॉल, वॉलीबाल, कबड्डी, रस्साकस्सी व एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। बांगड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बास्केटबॉल तथा डिस्ट्रिक्ट क्लब में टेबल टेनिस, बैडमिन्टन, टेनिस, कैरम, शतरंज की प्रतियोगिताएं होंगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम से बंधेगा समां

प्रतियोगिता में शिरकत करने आ रहे राज्य के सभी जिलों के खिलाडिय़ों के मनोरंजन के लिए 17 व 18 नवम्बर को शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक बांगड़ स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 17 नवम्बर को सांस्कृतिक कार्यक्रम में फादर चिल्ड्रन स्कूल, बालिया स्कूल, सेन्ट जेवियर स्कूल, लोढ़ा स्कूल के छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। इसके अलावा अनवर खां लंगा पार्टी, तेरहताली पार्टी व कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति होंगी। 18 नवम्बर को छात्र-छात्राओं, स्वरूप पंवार व पर्यटन विभाग के दल की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यहां होगा आवास के लिए प्रबंध

अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ विश्नोई ने बताया कि विभिन्न जिलों से आने वाली टीमों के लिए किसान भवन, महावीर बाल विद्या मंदिर, लोढ़ा धर्मशाला, माली समाज भवन, बांगड़ धर्मशाला, सेन्टपॉल स्कूल तथा सेन्ट्रल एकेडमी स्कूल में आवास व्यवस्था की गई है। प्रत्येक भवन में दल को व्यवस्थार्थ लगाया गया है। प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी विशाल दवे को बनाया गया है। इसके लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। साथ ही भोजन, बिजली, पानी, टेण्ट, सफाई, परिवहन तथा अन्य व्यवस्थाओं के लिए प्रभारी व सहप्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।