बीकानेर

करोड़ों खर्च होते है, ऐसे में देश की जनता चाहती है कि संसद सुचारू चले – लोकसभा स्पीकर बिड़ला

Lok Sabha speaker Om Birla- लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला सोमवार सुबह 11.15 बजे दिल्ली-बीकानेर फ्लाइट से यहां पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रिका से बातचीत में कहा कि संसद सदस्यों और सदन चलाने पर करोड़ों रुपए खर्च होते है।
2 min read
Aug 12, 2019
Lok Sabha speaker Om Birla press conference in Bikaner
करोड़ों खर्च होते है, ऐसे में देश की जनता चाहती है कि संसद सुचारू चले - लोकसभा स्पीकर बिड़ला

बीकानेर. लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला (Lok Sabha speaker Om Birla) सोमवार सुबह 11.15 बजे दिल्ली-बीकानेर (Bikaner) फ्लाइट से यहां पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रिका से बातचीत में कहा कि संसद सदस्यों और सदन चलाने पर करोड़ों रुपए खर्च होते है। देश की जनता चाहती है कि संसद सुचारू चले। अधिक से अधिक विधायी कार्य हो और सदस्य अपने-अपने क्षेत्र के मुद्दे और बात रख सकें।

१७वीं लोकसभा का सत्र एेतिहासिक बनने के सवाल पर बिड़ला ने कहा कि सदन के नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, सभी सदस्यों का सदन चलाने में सहयोग रहा। इसी से देश की आजादी के बाद इस सत्र में सर्वाधिक ३५ विधेयक पास हुए। कुल २८८ घंटे बैठक की कार्यवाही चली। साथ ही ७२ घंटे अतिरिक्त ससद सदस्यों ने बैठककर विधायी कार्य किए। सारगर्भित डिबेट चली। ३० बैठकें ६ बजे से लेकर रात १२ बजे तक सर्वाधिक लम्बी चली। देश की जनता चाहती है कि संसद को कार्य करना चाहिए। अपने-अपने क्षेत्र की सदस्य बात रखें और कानून बनाए जाए। जिससे लोगों की जिंदगी बेहतर बनें।

लोकसभा स्पीकर से राज्यों की विधानसभा में भी लोकसभा की तरह सुचारू कामकाज चलने और सभी सदस्यों को बोलने का भरपूर मौका मिलने की व्यवस्था बनाने के सवाल पर बिड़ला (Lok Sabha speaker Om Birla) ने कहा कि विधानसभाओं के अपने नियम, व्यवस्थाएं और स्वायत्ता रहती है। फिर भी सभी विधानसभाओं के अध्यक्षों के साथ एक बैठक कर रहे है। संसद के नए भवन बनाने और पेपरलैस वर्क के सवाल पर बिड़ला ने कहा कि यह समय की जरूरत है। तकनीक बदल रही है। उसी के अनुसार यह करना चाहिए।

Published on:
12 Aug 2019 01:51 pm