20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान को एक और सौगात : बीकानेर-साबरमती ट्रेन कल से होगी शुरू, अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

Bikaner-Sabarmati Train: राजस्थान और गुजरात के बीच रेल संपर्क को नई मजबूती मिलने जा रही है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को नई दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस ट्रेन के शुरू होने से बीकानेर, नागौर और जोधपुर समेत पश्चिमी राजस्थान के हजारों यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।

2 min read
Google source verification
Bikaner sabarmati Train

Bikaner-Sabarmati Train : बीकानेर -साबरमती ट्रेन कल से होगी शुरू (फाइल फोटो-पत्रिका)

बीकानेर। राजस्थान और गुजरात के बीच रेल संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। बीकानेर से साबरमती के बीच नई दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन सेवा रविवार से शुरू होने जा रही है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम में इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहेंगे।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार उद्घाटन के अवसर पर विशेष ट्रेन संख्या 04707 रविवार सुबह 9.45 बजे बीकानेर से रवाना होगी और रात 11.50 बजे साबरमती पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में नोखा, नागौर, मेड़ता रोड, गोटन, जोधपुर, लूनी, समदड़ी, मोकलसर, जालोर, मोदरान, मारवाड़ भीनमाल, रानीवाड़ा, धनेरा, भीलड़ी, पाटन और महेसाणा सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।

राजस्थान-गुजरात के बीच आवागमन होगा सुगम

नई रेल सेवा शुरू होने से बीकानेर, नागौर और जोधपुर क्षेत्र के यात्रियों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। रोजाना यात्रा करने वाले लोगों के साथ-साथ व्यापारिक और सामाजिक गतिविधियों को भी इससे बढ़ावा मिलेगा। राजस्थान और गुजरात के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अब अधिक सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध होगा। उद्घाटन स्पेशल ट्रेन में कुल 17 कोच लगाए गए हैं। इनमें प्रथम एसी, द्वितीय एसी, तृतीय एसी, स्लीपर, सामान्य श्रेणी और पावर कार के डिब्बे शामिल हैं।


19408 लालगढ़-साबरमती दैनिक एक्सप्रेस (23 जून 2026 से)

स्टेशनआगमनप्रस्थान
लालगढ़21:05
बीकानेर21:2521:35
नोखा22:2622:28
नागौर23:1023:15
मेड़ता रोड00:0200:07
गोटन00:2600:28
जोधपुर01:2001:30
लूणी02:0702:10
समदड़ी03:0503:10
मोकलसर03:4403:47
जालोर04:3404:37
मोदरान05:0405:07
मारवाड़ भीनमाल05:4405:47
रानीवाड़ा06:1206:15
धनेरा07:1807:20
भीलड़ी08:4008:45
पाटन09:2109:23
महेसाणा09:5810:00
साबरमती11:30

22 जून से शुरू होगी नियमित सेवा

नियमित रेल सेवा 22 जून से शुरू होगी। ट्रेन संख्या 19407 साबरमती-लालगढ़ एक्सप्रेस प्रतिदिन शाम 5.55 बजे साबरमती से रवाना होकर अगले दिन सुबह 8.10 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 19408 लालगढ़-साबरमती एक्सप्रेस 23 जून से प्रतिदिन रात 9.05 बजे लालगढ़ से रवाना होकर अगले दिन सुबह 11.30 बजे साबरमती पहुंचेगी।

19407 साबरमती–लालगढ़ दैनिक एक्सप्रेस (22 जून 2026 से)

स्टेशनआगमनप्रस्थान
साबरमती17:55
महेसाणा18:4818:50
पाटन19:2519:27
भीलड़ी20:4020:45
धनेरा21:2321:25
रानीवाड़ा21:5121:54
मारवाड़ भीनमाल22:2222:25
मोदरान23:0223:05
जालोर23:3223:35
मोकलसर00:1000:13
समदड़ी00:5501:00
लूणी01:4401:47
जोधपुर02:4002:50
गोटन03:5603:58
मेड़ता रोड04:1304:18
नागौर04:5505:00
नोखा05:4805:50
बीकानेर07:3007:40
लालगढ़08:10

ट्रेन में कुल 23 डिब्बे होंगे

नियमित ट्रेन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुल 23 डिब्बों की व्यवस्था की गई है। इनमें प्रथम एसी, द्वितीय एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, स्लीपर, सामान्य श्रेणी और पावर कार कोच शामिल किए गए हैं।

अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बीकानेर दौरे पर रहेंगे। योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के साथ ही वे नई रेल सेवा का शुभारंभ करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान वे रेलवे की विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा भी कर सकते हैं। नई ट्रेन सेवा से राजस्थान और गुजरात के बीच यातायात को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।