बीकानेर

महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में होगी धमाकों की गूंज, अमरीका के साथ ‘वज्र प्रहार’ युद्धाभ्यास आज

महाजन. महाजन फील्ड फायरिंग रेंज सोमवार से एक बार फिर विश्व पटल पर सुर्खियों में रहेगी। मौका होगा भारत व अमेरिका की सेना के संयुक्त युद्धाभ्यास 'वज्र प्रहार-२०१८' का। १९ नवम्बर से प्रारम्भ होने वाला यह युद्धाभ्यास २ दिसम्बर तक चलेगा।गौरतलब है कि एशिया की सबसे बड़ी व सेना की दक्षिण-पश्चिमी कमान द्वारा विश्व स्तरीय ट्रेनिंग नोड के रूप में स्थापित की गई महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में एक बार फिर भारत व अमेरिका की सेना संयुक्त युद्धाभ्यास करेगी।
less than 1 minute read
Nov 19, 2018
Mahajan Field Firing Range

अभ्यास को लेकर रेंज क्षेत्र में सेना की हलचल बढ़ गई है। सेना के नॉर्थ कैम्प में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद हो चुकी है। सेना का खुफिया तंत्र भी इस अभ्यास को लेकर सक्रियता बरत रहा है। इस अभ्यास में सेना की स्पेशल फॉर्स भाग लेगी। इसमें युद्ध की रणनीति के साथ आतंकवाद के खिलाफ लडऩे की तैयारी भी होगी। रक्षा सूत्रों के अनुसार 'वज्र प्रहारÓ संयुक्त अभ्यास का आगाज वर्ष २०१० में प्रारम्भ हुआ था। जो लगातार चल रहा है। इसका विगत संस्करण गत वर्ष मार्च में राजस्थान में ही आयोजित किया गया था। मार्च २०१२ में इस रेंज में अमेरिका व भारत की थल सेनाओं के मध्य भी संयुक्त युद्धाभ्यास हुआ था। जिसमें भारत, रूस व अमेरिका के टैंकों की क्षमता को परखा गया था। विश्व स्तर पर पहचान है महाजन रेंज की महाजन फील्ड फायरिंग की विश्व स्तर पर पहचान बन चुकी है। चारों तरफ अथाह रेत के समन्दर वाली इस फायरिंग रेंज में बीते वर्षों में फ्रांस, रूस, यूके व अमेरिका की सेनाओं ने भारत के साथ कई संयुक्त युद्धाभ्यासों को अंजाम दिया है।

Updated on:
19 Nov 2018 11:49 am
Published on:
19 Nov 2018 11:49 am
Also Read
View All
Bikaner: महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के वाहनों से डीजल चोरी, एक माह बाद दर्ज हुआ मामला

राजस्थान में जल्द सरकारी नौकरी छोड़ने वालों के लिए अ​ब सख्त नियम, अवकाश मामले में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत

राजस्थान में कांग्रेस नेता से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व पार्षद का बेटा गिरफ्तार; अब तक 8 आरोपी अरेस्ट

Rajasthan Politics : ‘मेरी टिकट कटी नहीं, चोरी हुई है’, बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट करने वाले ‘फरार’ शख्स के बैक-टू-बैक दो वीडियो, किया ‘खुलासा’!

Rajasthan Politics : बीकानेर जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल से मारपीट का ‘महिला नेत्री’ कनेक्शन, कांग्रेस पार्टी में खलबली