नागौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बीकानेर. नागौर में पुलिस ने देह व्यापार का भांडाफोड़ किया है। शहर के एक होटल से युवक-युवतियों को पकड़ा है। पकड़े गए युवक-युवतियों में एक युवक व एक महिला बीकानेर की है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मीना के निर्देशन में नागौर वृत्ताधिकारी विनोद कुमार सीपा ने कोतवाली थाने की टीम के साथ शुक्रवार रात को गश्त के दौरान कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शहर के बीकानेर रोड पर एचपी गैस गोदाम की पूर्व दिशा में रेलवे लाइन की तरफ जाने वाली एक पतली गली में स्थित भंवर ढाका के मकान में किराए पर रहने वाली भंवरी नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो बाहर की लड़कियों/महिलाओं को बुलाकर वेश्यावृत्ति का अवैध धंधा करवा रही थी। पुलिस टीम ने अनैतिक व्यापार का संचालन करने वाली महिला सहित कुल 9 जनों को अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया।
यह हुए गिरफ्तार
पुलिस ने देह व्यापार के आरोपी में बीकानेर निवासी बीरबलराम पुत्र रामुराम जाट, संखवास निवासी सुनील पुत्र सुगनचंद सोनी, बालवा निवासी शेराराम पुत्र प्रेमाराम मेघवाल, धन्नाराम पुत्र चुनाराम मेघवाल, बाराणी निवासी भंवरी देवी पत्नी चेतनराम जाट, एमपी के मुरैना निवासी स्वाति सिकरवार पुत्री सुरेन्द्र राजपूत, बीकानेर निवासी निर्मला पत्नी सुरजाराम मेघवाल, गोगेलाव निवासी अनु पुत्री महेन्द्र नायक एवं बिहार निवासी ललीता पत्नी विनोद राणा राजपूत को गिरफ्तार किया गया है।