बीकानेर

बीकानेर का सबसे बड़ा शॉपिंग उत्सव में आएंगे देशभर के व्यापारी

बीकानेर का सबसे बड़ा शॉपिंग उत्सव मेगा ट्रेड फेयर ४ से १२ अगस्त तक शार्दुल क्लब मैदान में आयोजित किया जाएगा।
2 min read
mega trade fair
mega trade fair

बीकानेर. अंसल एपीआइ के संयुक्त तत्वावधान एवं राजस्थान पत्रिका की मीडिया पाटर्नरशिप में बीकानेर का सबसे बड़ा शॉपिंग उत्सव मेगा ट्रेड फेयर ४ से १२ अगस्त तक शार्दुल क्लब मैदान में आयोजित किया जाएगा। जहां विभिन्न उत्पादों की स्टॉल नए क्लेवर में पूर्णतया वाटर प्रूफ डोम में लगाई जाएंगी।

इसमें बीकानेर के व्यापारियों के अलावा देश की बड़ी कम्पनियां व विभिन्न प्रांतों से आए व्यवसायी प्रोडक्ट्स का प्रदर्शन कर जानकारी देंगे। इसमें शहरवासी खरीदारी के साथ खाने-पीने और मनोरंजन का आनन्द ले सकेंगे। फेयर में प्रोपर्टी व आशियाने से संबंधित जरूरतें पूरी होगी। इसमें कॉलोनाइजर्स और बिल्डर्स आकर्षक ऑफर्स लेकर आएंगे।

विशेष ऑटोमोबाइल जोन में टू-व्हीलर व फोर व्हीलर की कम्पनियों की स्टॉल्स लगेंगी। इसके साथ ही म्यूचुअल फंड, शेयर टे्रडिंग, बैंकिंग, फाइनेंस, इलेक्ट्रॉनिक सामान, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, फैशन परिधान, हेल्थ व फिटनेस प्रोडक्ट्स, हैण्डलूम, पुस्तकें, फर्नीचर, गïृहसज्जा और एफएमसीजी प्रोडेक्ट के विभिन्न उत्पादों की स्टॉल लगेंगी।

मिलेंगे विशिष्ट व्यंजन
फेयर में विशाल फूड जोन बनाया जाएगा। इसमें अनेक प्रकार के लजीज व्यंजनों का जायका उपलब्ध होगा। मनोरंजन जोन में रंग-बिरंगी लाईटों से सजे विशेष प्रकार के झूले होंगे। रेंजर, ज्वाइंट व्हील, चांद-तारा, ब्रेकडांस, कोलम्बस, डे्रगन ट्रेन, कटर पिल्लर, ट्रम्बलिंग, कार, जीप, बोन्सी, मिक्की माऊस, बोटिंग सहित कई झूले होंगे। मेगा टे्रड फेयर से सबंधित अधिक जानकारी व स्टॉल बुकिंग के लिए ९३५१२०५५२३, ७९७६१०३६१९ पर सम्पर्क किया जा सकता है।

करगिल शहीदों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आज

बीकानेर. गौरव सैनानी एसोसिएशन बीकाणा की ओर से गुरुवार को कारगिल दिवस की १९वीं वर्षगांठ पर कारगिल शहीदों को याद किया जाएगा। एसोसिएशन अध्यक्ष कर्नल हेमसिंह शेखावत के अनुसार गंगानिवास पब्लिक पार्क स्थित कीर्ति स्तम्भ के पास वार मेमोरियल स्थल पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और शहीदों का दीप प्रज्ज्वलित कर, पुष्पाजंलि अर्पित कर उनकी वीरता, शौर्यता और देशभक्ति को नमन किया जाएगा। कार्यक्रम में देशभक्ति गीत एवं वीररस के दोहो की प्रस्तुतियां होगी। शाम को ६.१५ बजे कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग, वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, गौरव सैनानी और छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।

Published on:
26 Jul 2018 09:42 am
Also Read
View All
Bikaner: महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के वाहनों से डीजल चोरी, एक माह बाद दर्ज हुआ मामला

राजस्थान में जल्द सरकारी नौकरी छोड़ने वालों के लिए अ​ब सख्त नियम, अवकाश मामले में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत

राजस्थान में कांग्रेस नेता से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व पार्षद का बेटा गिरफ्तार; अब तक 8 आरोपी अरेस्ट

Rajasthan Politics : ‘मेरी टिकट कटी नहीं, चोरी हुई है’, बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट करने वाले ‘फरार’ शख्स के बैक-टू-बैक दो वीडियो, किया ‘खुलासा’!

Rajasthan Politics : बीकानेर जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल से मारपीट का ‘महिला नेत्री’ कनेक्शन, कांग्रेस पार्टी में खलबली