
राजस्थान डिजिफेस्ट के पहले दिन बुधवार को 'टेक रस' का आयोजन किया गया। 2 किलोमीटर लम्बी इस दौड़ को अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेटर आरपी सिंह, आइटी विभाग के प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोड़ा, महापौर नारायण चौपड़ा, पुलिस महानिरीक्षक बिपिनचन्द्र पाण्डेय, जिला कलक्टर डॉ. एनके गुप्ता, पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा ने आइटीआइ कॉलेज मुख्य द्वार के पास झण्डी दिखाकर रवाना किया।

दौड़ में भाग लेेने वाले युवाओं को गूगल प्ले से एप डाउनलोड कर दौड़ के दौरान तीन स्थानों पर मोबाइल से स्केन करना था। ढोल-नगाड़ों की गूंज और लोकनर्तकों के मनमोहक नृत्य के बीच युवाओं ने उत्साह और जोश के साथ दौड़ में भाग लिया।

राजस्थान डिजिफेस्ट में आदर्श विद्यालय की कक्षा में बैठे बच्चे।

राजस्थान डिजिफेस्ट के पहले दिन युवाओं में दिखा उत्साह, सेल्फी लेती छात्राएं।

बीकानेर के युवाओं ने थ्री डी टेक्नोलॉजी से एेतिहासिक स्थलों का भ्रमण भी किया।