बीकानेर

मां-बेटी पर कुल्हाड़ी और लाठी से हमला

जसरासर थाना क्षेत्र के गजसुखदेसर गांव में सोमवार को कुछ लोगों ने एक महिला और उसकी बेटी पर लाठी व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
less than 1 minute read
Mother and daughter attacked with ax and sticks
मां-बेटी पर कुल्हाड़ी और लाठी से हमला

बीकानेर . जसरासर थाना क्षेत्र के गजसुखदेसर गांव में सोमवार को कुछ लोगों ने एक महिला और उसकी बेटी पर लाठी व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई वहीं उसकी बेटी को भी चोटें आई है। मां-बेटी को पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार गजसुखदेसर गांव की छोटू कंवर व उसकी बेटी सुमन सोमवार को दिन में घर के बाड़े में गायों को बांध रही थी । इसी दौरान कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया और महिला के सिर में कुल्हाड़ी से चोट मारी तथा उसकी बेटी पर लाठी से वार किए। गंभीर रूप से घायल मां बेटी को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया है।

नहीं पहुंची पुलिस
ट्रॉमा सेंटर में महिला छोटू कंवर व बेटी सुमन ने बताया कि घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। उन्हें परिजन घायलावस्था में पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। देर रात तक भी संबंधित थाने की पुलिस उनके बयान के लिए अस्पताल नहीं पहुंची।

गजसुखदेसर गांव में झगड़े की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर गई, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। पीबीएम में घायल महिला के भर्ती होने की सूचना मिली है। अब वहां जाकर महिला के बयान लेंगे और उचित कार्रवाई भी की जाएगी।
गुलाम नबी, एसएचओ, थाना जसरासर

Published on:
12 Feb 2019 10:42 am