बीकानेर

निगम का रिकॉर्ड रूम : छत और दीवार की होगी मरम्मत

नगर निगम महापौर ने निगम के महत्वपूर्ण दस्तावेजों और फाइलों के पानी से भीग कर खराब होने पर नाराजगी जताई है।
2 min read
nagar nigam bikaner
nagar nigam bikaner

बीकानेर. नगर निगम महापौर ने निगम के महत्वपूर्ण दस्तावेजों और फाइलों के पानी से भीग कर खराब होने पर नाराजगी जताई है। बुधवार को महापौर ने विवाह पंजीयन कक्ष स्थित रिकॉर्ड रूम में पहुंचकर छत से टपक रहे पानी, दीवारों में आई दरारों, खराब हो रहे दस्तावेजों पर नाराजगी जताई। उन्होंने निगम अभियंताओं को बुलाकर स्थिति बताई और छत व दीवार की मरम्मत का कार्य जल्द पूरा करने के आदेश दिए।

कर्मचार संजय व्यास ने महापौर को कक्ष की बदहाल स्थिति बताई और कहा कि कई बार निर्माण शाखा के अधिकारियों को जानकारी देने के बाद काम नहीं हुआ। महापौर नारायण चौपड़ा ने कक्ष में पडे़ दस्तावेजों और फाइलों को दूसरे कक्ष में रखवाने व जर्जर छत व दीवार के पास काम कर रहे कर्मचारियों को भी दूसरे कक्ष में शिफ्ट करने के लिए कहा।

पत्रिका ने उठाया मुद्दा
'राजस्थान पत्रिकाÓ ने १२ सितंबर को 'टपक रही छत, रिकॉर्ड पर पानीÓ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर निगम के रिकॉर्ड की बदहाली के बारे में बताया था। इसमें बताया गया कि छत से टपक रहे पान से महत्वपूर्ण रिकॉर्ड खराब हो रहे हैं। कक्ष की दीवारों में दरारें भी आई हुई हैं। इसके बाद महापौर ने कक्ष का निरीक्षण किया और स्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को मरम्मत कार्य तुरंत करने के निर्देश दिए।


प्रारंभिक से माध्यमिक शिक्षा में होगा सैटअप परिवर्तन

बीकानेर. प्रारंभिक शिक्षा में २६ हजार पदों की भर्ती के लिए राज्य सरकार ने प्रारंभिक से माध्यमिक शिक्षा में सैटअप परिवर्तन किया जाएगा। राज्य सरकार स्तर पर शीघ्र ही सैटअप परिवर्तन के आदेश जारी होने हैं। कक्षा १ से १०वीं और १ से-१२वीं में सैटअप परिवर्तन होना है। अभी प्रारंभिक शिक्षा में १४ हजार पद रिक्त है। सैटअप परिवर्तन से रिक्त पदों की संख्या ३३ हजार से ज्यादा होगी। इस सैटअप परिवर्तन में प्रारंभिक शिक्षा के तृतीय श्रेणी शिक्षक माध्यमिक में चले जाएंगे।

शैक्षणिक भर्ती प्रकोष्ठ के अनुभाग अधिकारी किसनदान चारण ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा में जो पुराने तृतीय श्रेणी शिक्षक है, उनको माध्यमिक में भेजा जाएगा। राज्य सरकार से ये आदेश जारी होने की प्रक्रिया में है। साथ ही तृतीय श्रेणी लेवल-२ की काउंसिलिंग १६ सितम्बर से शुरू होगी। २८ सितम्बर तक पद स्थापन कर दिया जाएगा।

Published on:
13 Sept 2018 01:08 pm
Also Read
View All
Bikaner: महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के वाहनों से डीजल चोरी, एक माह बाद दर्ज हुआ मामला

राजस्थान में जल्द सरकारी नौकरी छोड़ने वालों के लिए अ​ब सख्त नियम, अवकाश मामले में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत

राजस्थान में कांग्रेस नेता से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व पार्षद का बेटा गिरफ्तार; अब तक 8 आरोपी अरेस्ट

Rajasthan Politics : ‘मेरी टिकट कटी नहीं, चोरी हुई है’, बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट करने वाले ‘फरार’ शख्स के बैक-टू-बैक दो वीडियो, किया ‘खुलासा’!

Rajasthan Politics : बीकानेर जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल से मारपीट का ‘महिला नेत्री’ कनेक्शन, कांग्रेस पार्टी में खलबली