4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
इस बार 70 दिन की नहर बंदी ! इंदिरा गांधी नहरी क्षेत्र के 10 जिलों में जलापूर्ति प्रभावित होना तय
Play video

इस बार 70 दिन की नहर बंदी ! इंदिरा गांधी नहरी क्षेत्र के 10 जिलों में जलापूर्ति प्रभावित होना तय

इंदिरा गांधी नहर में इस बार सबसे बड़ी बंदी होने जा रही है। फीडर और मेन कैनाल की मरम्मत के लिए 70 दिनों तक बंद नहर रहेगी। इससे हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर समेत 10 जिलों में जलापू्र्ति प्रभावित होना तय है।
Google source verification

थार से सटे इलाकों की जीवनदायिनी मानी जाने वाली इंदिरा गांधी नहर में इस बार सबसे बड़ी बंदी होने जा रही है। फीडर और मेन कैनाल की मरम्मत के लिए 70 दिनों तक बंद नहर रहेगी। इससे हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर समेत 10 जिलों में जलापू्र्ति प्रभावित होना तय है।

इंदिरा गांधी फीडर तथा मेन कैनाल का पुनरोद्धार आगामी मार्च में शुरू होगा। इसके लिए 1150 करोड़ रुपए का बजट मंजूर हो गया है। जल संसाधन विभाग के अधिकारी टेंडर सहित अन्य प्रक्रिया में जुटे हैं। इसके लिए विभाग ने इस बार सबसे लंबी अवधि तक नहरबंदी का प्रस्ताव बनाया है। जिसके तहत मार्च 2019 से इंदिरा गांधी नहर में लगातार 70 दिन की बंदी संभावित है।
जल संसाधन उत्तर संभाग हनुमानगढ़ के मुख्य अभियंता केएल जाखड़ ने बताया कि नेशनल डवलपमेंट बैंक के वित्तीय सहयोग से होने वाले नहर पुनरोद्धार कार्य की सभी तैयारी अंतिम चरण में है। प्रोजेक्ट के अनुसार वर्ष 2019, 2020 और 2021 तक सभी कार्य पूरे करने हैं। इसलिए, विभागीय स्तर पर 70 दिन की नहरबंदी प्रस्तावित है। तय प्रोजेक्ट के तहत सबकुछ हुआ तो इंदिरागांधी नहर में 25 मार्च 2019 से पांच जून तक बंदी रहेगी, जो अब तक की सबसे लंबी अवधि की होगी। लेकिन आगामी तीन वर्षों में लंबी बंदी नहीं लेने की स्थिति में नहर पुनरोद्धार प्रोजेक्ट पूर्ण नहीं होगा। नहर पुनरोद्धार प्रोजेक्ट के तहत 20 से 25 दिन तक पूर्ण बंदी तथा शेष अवधि में केवल पेय जलापूर्ति करने का प्रस्ताव है।
इंदिरा गांधी नहर में बंदी अवधि में प्रदेश के दस जिलों में जलापूर्ति सुचारू रखने के लिए जल संसाधन विभाग नहर पुनरोद्धार कार्य के साथ ही 450 करोड़ खर्च कर अलग से डायवर्सन भी बनाएगा। जिसकी क्षमता 2500 क्यूसेक होगी। इंदिरा गांधी फीडर 520 से 671 तथा इंदिरा गांधी मेन कैनाल में जीरो आरडी से 200 आरडी तक नहरों के हालत सुधारने को लेकर सभी तरह की प्रक्रिया फरवरी तक पूर्ण करने की बात अधिकारी कह रहे हैं। ताकि तय समय पर री-लाइनिंग का काम पूरा हो सके। इंदिरा गांधी नहर से हनुमानगढ़ के अलावा श्रीगंगानगर, चूरू, बीकानेर, नागौर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, झुंझुंनू सीकर आदि जिलों को जलापूर्ति होती है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़