बीकानेर

राजस्थान में यहां एक ही विधानसभा क्षेत्र से पति-पत्नी ने भरे नामांकन, चारों ओर बने चर्चा का विषय

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Nov 18, 2018
 एक ही विधानसभा क्षेत्र से पति-पत्नी ने भरे नामांकन
राजस्थान में यहां एक ही विधानसभा क्षेत्र से पति-पत्नी ने भरे नामांकन, चारों ओर बने चर्चा का विषय

बीकानेर.
विधानसभा चुनावों को लेकर पति और पत्नी दोनों चुनाव मैदान में उतर गए है। शनिवार को बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में स्वरूप चन्द गहलोत और मंजूलता गहलोत ने नामांकन पत्र दाखिल किए। एक स्कूटर पर साथ-साथ पहुंचे पति-पत्नी ने रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से ही नामांकन पत्र भरे। एक ही विधानसभा क्षेत्र से पति-पत्नी की ओर से नामांकन पत्र दाखिल करने की चर्चा कलक्टरी परिसर सहित शहर में रही।

पति-पत्नी की ओर से नामांकन भरने की प्रक्रिया के दौरान रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय के बाहर लोगों की भीड़ उत्सुकता के साथ मौजूद रही। नामांकन प्रक्रिया में लगे कार्मिक भी पति-पत्नी की ओर से एक साथ नामांकन पत्र दाखिल करते देख आश्चर्य जताते रहे। नामांकन भरने के बाद पति स्वरूप चन्द ने बताया कि उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र भरे हैं। चुनाव प्रचार भी दोनों साथ-साथ करेंगे। नाामांकन भरने के बाद पति-पत्नी एक ही स्कूटर पर बैठकर रवाना हुए। नामांकन पत्रों की जांच तथा नामांकन वापसी के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि ये पति-पत्नी चुनाव मैदान में आमने-सामने रहते हैं या नहीं।

Updated on:
18 Nov 2018 12:50 am
Published on:
18 Nov 2018 12:50 am