5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
आधी रात को हाड़ौती की राजनीति में टाइम बम लगा दिया पूर्व सांसद इज्यराज सिंह ने
Play video

आधी रात को हाड़ौती की राजनीति में टाइम बम लगा दिया पूर्व सांसद इज्यराज सिंह ने

कार्यकर्ताओं ने लगाए कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे
Google source verification

कोटा.राजनीति में अगले पल क्या हो जाए ये किसे पता। शायद इसीलिए कहा जाता है कि जंगए प्यार और चुनावों में सब जायज है। कांग्रेस में टिकट वितरण के बाद मचे घमासान और तेजी से बदलते समीकरणों के बीच हाड़ौती की राजनीति में उस वक्त भूचाल आ गया जब पूर्व राजपरिवार के सदस्य और कोटा.बूंदी लोकसभा सीट से सांसद रहे इज्यराज सिंह के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई। इज्यराज सिंह पीपल्दा और लाडपुरा सीट से अपने लिए टिकट मांग रहे थे लेकिन कांग्रेस ने दो बार लाडपुरा विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे नईमुद्दीन गुड्डू की पत्नी गुलनाज को टिकट दे दिया। पूर्व सांसद इसी बात से नाराज बताए जा रहे हैं। हालांकि मीडिया से बात करते हुए इज्यराज सिंह ने अपना फैसला रविवार को सुनाने की बात कही है।

कार्यकर्ताओं ने लगाए कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे
इज्यराज सिंह को टिकट न मिलने से नाराज सैंकड़ों समर्थक शाम को राजभवन में एकत्र हो गएए यहां पर कांग्रेस के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसए राहुल गांधी और सचिन पायलट मुर्दाबाद के नारे लगा दिए ।

राजनीतिक पृष्ठभूमि

इज्यराज सिंह पूर्व राजपरिवार के सदस्य बृजराज सिंह के पुत्र है। पूर्व राजपरिवार दशकों से कांग्रेस के साथ रहा है। बृजराज सिंह स्वयं झालावाड़ संसदीय क्षेत्र से सांसद रहे हैं। 2008 के लोकसभा चुनावों में इज्यराज सिंह कांग्रेस के टिकट पर जीतकर लोकसभा पहुंचे थे।