बीकानेर

शिविर में खानापूर्ति, नहीं मिली राहत, देखें वीडियो

ग्रामीणों ने शिकायतों को लेकर राज्यपाल के नाम एसडीएम को दिया ज्ञापन
2 min read
not found relief

नोखा. कहने-सुनने के लिए तो ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निपटारा करने के लिए गांवों में शिविर लगाए जा रहे है। लेकिन इन शिविरों में बैठने वाले अधिकारी व कर्मचारी बातें ज्यादा और काम कम करते हंै। कोई भी काम लेकर जाओ, तो इधर-उधर भेजकर टरका देते हैड्ड। जब समस्याओं का समाधान ही नहीं करना तो फिर गांवों में इन शिविरों को लगाने का औचित्य क्या है।

ग्रामीणों से कुछ ऐसा ही सुनने को मिला गुरुवार को रोड़ा में लगाए गए शिविर में। रोड़ा गांव के अटल सेवा केंद्र में कुदसू और रोड़ा पंचायत के एक साथ लगाए गए न्याय आपके द्वार शिविर में ग्रामीणों ने अपनी शिकायतों को लेकर राज्यपाल के नाम एसडीएम कन्हैया लाल सोनगरा को ज्ञापन भी सौंपा। शिविरों में अधिकारियों और कर्मचारियों के लेट पहुंचने की बात भी कही गई। कई प्रकरणों का निस्तारण भी किया गया। इस मौके पर तहसीलदार धन्नाराम गोदारा, विकास अधिकारी राजेश व्यास, सरपंच मनीराम बिश्नोई सहित संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहे।


मुख्य रास्ता बंद
&जोधाणी धोरे पर दलित समाज की २३ ढाणियां बसी है। इनके मुख्य मार्ग को कुछ लोगों ने बंद कर दिया है। इसे खुलवाने के लिए शिविर में आए थे। कोई समाधान नहीं हुआ।
आदुराम, पीडि़त।
जलहौद सूखा
&गोविंदनगर में २५ साल से जलहौद सूखा है, मुख्य रास्तों पर लोग कब्जा कर रहे है, शिविर में कोई काम नहीं हो रहा है।
रामसिंह, पीडि़त


काम तो करते है
&शिविर में १५ विभाग काम कर रहे है। ग्रामीणों के काम तो हो ही रहे है। लोग अतिक्रमण की शिकायतें लेकर ज्यादा आ रहे है। उनको बता दिया कि शाम के समय अतिक्रमणों का मौका निरीक्षण कर लिया जाएगा।
के. एल. सोनगरा, उपखण्ड अधिकारी, नोखा।


फोटो स्टेट प्रति
की राशि वसूली
रोड़ा में लगाए शिविर में एक निजी फोटो स्टेट मशीन से फोटो कॉपी निकालने के लिए ग्रामीणों से रूपए वसूल किए जा रहे थे। जबकि मशीन को चलाने के लिए बिजली अटल सेवा केंद्र की काम में ली जा रही थी। इसका भी ग्रामीणों ने विरोध किया।


शिविर में सुनी लोगों की समस्याएं
सींथल. ग्राम पंचायत में गुरुवार को राजस्व लोक अदालत के तहत शिविर में न्याय आपके द्वार शिविर में बिजली, पानी, चिकित्सा सहित अन्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियांे ने अनेक प्रकरणों का निस्तारण किया। शिविर में सींथल सरपंच शशिकिरण बीठू ने ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण में सहयोग किया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने समस्याएं बताई।

Published on:
04 May 2018 09:45 am
Also Read
View All