बीकानेर

बदमाशों के पीछे पड़ी पुलिस, आठ और कुख्यात दबोचे

ऑपरेशन क्लीन का तीसरा दिन: भूमिगत हुए अपराधियों का पता लगाने में जुटे

less than 1 minute read
Jun 08, 2022
बदमाशों के पीछे पड़ी पुलिस, आठ और कुख्यात दबोचे

ऑपरेशन क्लीन के तहत पुलिस बदमाशों, हार्डकोर एवं वांछितों के पीछे पड़ी है। तीन दिन से पुलिस ने भाग-दौड़ कर जिले के टॉप-10 अपराधियों को पकड़ा है। अभियान के तीसरे दिन बीकानेर रेंज के चारों जिलों में टॉप-10 में शामिल सात बदमाशों को पकडऩे में सफलता मिली। रेंज के चालीस पुलिस टॉप-10 बदमाशों में से पुलिस ने अब तक 23 दबोच लिया है। शेष 17 भूमिगत है। उनका पता लगाने के लिए मुखबिरों को सक्रिय किया है।


पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि मंगलवार को रेंज में टॉप-10 बदमाशों में से सात, 10 स्थायी वारंटी, 68 गिरफ्तारी वारंटी, एक भगौड़ा, मुकमदों में वांछित 15 को लोगों को पकड़ा। भादंसं की धारा 110 में 32, धारा 151 में 64 को गिरफ्तार किया गया है। आबकारी एक्ट में 24 प्रकरण, एनडीपीएस एक्ट में एक, कुआ एक्ट में 12 प्रकरण दर्ज किए हैं। एमवी एक्ट के तहत 66 वाहनों को जब्त किया है। ऑपरेशन क्लीन के तहत ही हनुमानगढ़ पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित पंजाब के बाघा पुराना निवासी अनिल ङ्क्षझझा पुत्र देवीलाल जाट को गिरफ्तार किया।


बीकानेर में सात की तलाश
ऑपरेशन क्लीन के तहत जिले के टॉप-10 में शामिल बदमाशों में से तीन दिन में तीन को ही पकड़ पाए है। मंगलवार को जोधपुर के चाकसू थाना क्षेत्र के केलनसर निवासी रमेश पुत्र लाघुराम बिश्नोई को पकड़ा गया है। यह बज्जू थाने के एनडीपीएस मामले में वांछित था।


हनुमानगढ़ पहले नंबर पर
जिला टॉप-10 में शामिल बदमाशों को पकडऩे में अभी तक हनुमानगढ़ जिला पहले स्थान पर है। हनुमानगढ़ पुलिस ने सभी 10 के साथ एक अतिरिक्त बदमाश को भी पकड़ा है। वहीं दूसरे नंबर पर श्रीगंगानगर ने दस में से पांच, चूरू ने तीन को गिरफ्तार किया है।

Published on:
08 Jun 2022 01:00 am
Also Read
View All