बीकानेर

अभिभवाकों को मिलेगा पोषाहार

लॉक डाउन की अवधि में विद्यालय बंद रहने से मिड डे मील योजना के तहत खाद्यान्न का वितरण नहीं हुआ था। अब खाद्यान्न अभिभावकों में वितरण किया जाना है।
less than 1 minute read
Jun 14, 2020
Parents will get nutrition
अभिभवाकों को मिलेगा पोषाहार

बीकानेर.
लॉक डाउन की अवधि में विद्यालय बंद रहने से मिड डे मील योजना के तहत खाद्यान्न का वितरण नहीं हुआ था। अब खाद्यान्न अभिभावकों में वितरण किया जाना है। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों, पदेन जिला परियोजना समन्वयकों व जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए है। इसके अनुसार २५ जून से पहले विद्यालयों में खाद्यान्न का वितरण होना है, ऐसे में निर्धारित अवधि के लिए कक्षा एक से आठ तक संचालित होने वाली विद्यालयों को खोलने एवं अध्यापकों को उपस्थित होने के लिए पाबंद किया जाए। गौरतलब है कि गेहूं व चावल का वितरण किया जाना है।

बोर्ड परीक्षाओं के लिए शिक्षकों अन्य कार्यों से मुक्त किया जाए

राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) की ओर से प्रदेशव्यापी विरोध कार्यक्रम चलाया जाएगा। शनिवार को कार्यकारिणी ने इसका निर्णय किया है। संगठन के पदाधिकारियों ने का कहना है कि
शिक्षकों को बोर्ड परीक्षा के लिए अन्य कार्यों से मुक्त किया जाना चाहिए।
जिलाध्यक्ष संजय पुरोहित ने बताया कि शिक्षकों की ड्यूटी गैर शैक्षिक कार्यों में लगाए जाने के विरोध में रणनीति बनाई जाएगी।

जिला मंत्री भंवर पोटलिया, प्रदेश मंत्री श्रवण पुरोहित ने शिक्षकों को गैर शैक्षिक कार्यों में लगाए जाने से शिक्षण की गुणवत्ता और नामांकन अभिवृद्धि पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ा है। संगठन ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए शिक्षकों को अन्य कार्यों से मुक्त करने की मांग उठाई है।

Published on:
14 Jun 2020 06:15 pm
Also Read
View All
CM Bhajanlal : राजस्थान सिविल संहिता-2026 जल्द लाने जा रही राज्य सरकार, स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भजनलाल ने की घोषणा

Bikaner E-Bus Service: स्वतंत्रता दिवस पर बीकानेर में ई बसों का संचालन हुआ शुरू, CM भजनलाल ने दिखाई हरी झंडी

सीएम भजनलाल ने बीकानेर में फहराया तिरंगा, विकसित भारत के निर्माण में योगदान की अपील, जानें भाषण की बड़ी बातें

राजस्थान में कब होंगे थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादले? मंत्री मदन दिलावर ने दिया बड़ा अपडेट; 50 हजार टीचरों की भर्ती भी जल्द

राजस्थान में CBI का बड़ा एक्शन, 1 लाख 20 हज़ार रुपए रिश्वत लेते दो रेल अफसर रंगे हाथ गिरफ्तार, 48 करोड़ के टेंडर बिल से जुड़ा है मामला