बीकानेर

हर वर्ग के लिए बहुउपयोगी होगा समर कैम्प,प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह

21 मई से नोखा रोड स्थित सेठ तोलाराम बाफना एकेडमी में होने वाले समर कैम्प को लेकर प्रतिभागियों में उत्साह देखा जा रहा है।

2 min read
Patrika in education

बीकानेर . राजस्थान पत्रिका के शैक्षणिक अनुभाग पत्रिका इन एज्यूकेशन द्वारा गर्मी की छुट्टियों को यादगार बनाने व कुछ नया सिखाने के उद्देश्य से आयोजित हो रहे समर कैम्प में प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह है। 21 मई से नोखा रोड स्थित सेठ तोलाराम बाफना एकेडमी में होने वाले समर कैम्प को लेकर प्रतिभागियों में उत्साह देखा जा रहा है। शनिवार को फॉर्म लेने में प्रतिभागियों ने रुचि दिखाई।


बच्चों से लेकर बड़ों के ज्ञानार्जन व रचनात्मक गतिविधियों में पारंगत करने के लिए लग रहे कैम्प में शहर की श्रेष्ठ फैकल्टी अपना अनुभव बांटेगी। विषयवार श्रेष्ठ रहने वाले विद्यार्थियों को बेस्ट स्टूडेन्ट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। सबसे अधिक कोर्स करने वाले प्रतिभागियों को उपहार दिया जाएगा। नोखा रोड स्थित सेठ तोलाराम बाफना एकेडमी में कोर्स संचालित किए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन आज से शुरू होंगे।


इनमें होगा ज्ञानार्जन
इस वर्ष समर कैम्प को तीन वर्गों में बांटा गया है। इसमें एरोबिक्स, वेस्टर्न डांस, मार्शल आर्ट, स्पोकन इंग्लिश, हेयर एंड ब्यूटी केयर, ड्राईंग, हैंड राइटिंग इम्प्रूवमेंट, एंकरिंग, मेहंदी, फोटोग्राफी, क्रिकेट फंडामेंटल, एन्टरप्रन्योरशिप एंड बिजनेस प्लन मेकिंग, पर्सनेल्टी डवलपमेंट एण्ड इंग्लिश एक्सीलैंस, फ्रेंच लेंग्वेज, फ्लावर मेकिंग, मार्केटिंग मैनेजमेंट, स्केटिंग, इंडो वेस्टर्न डांस, क्विक केल्कूलेशन, पर्सनेलिटी डवलपमेंट, गिटार, फैशन डिजाइनिंग, इंटीरियर डिजाइनिंग, इवेंट मैनेजमेंट, एक्टिंग, ब्यूटी टिप्स, ज्योतिष व वास्तु, क्लासिकल डांस, बेस्ट ऑफ वेस्ट, हिपहाप डांस, साल्सा, एडवांस इंग्लिश, पेटिंग बेसिक, सेल्फ डिफेंस, कुकिंग, फिटनेस, टैली, बेसिक कम्प्यूटर, वेब डिजाइनिंग, बेसिक नेटवर्किंग, मॉडलिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट आदि कोर्सेज रखे गए हैं।

सहयोगी
समर कैम्प के सहयोगी बंसल क्लासेज बीकानेर, राजाराम धारणिया ऑटोमोबाईल्स, कम्प्यूटर एज्यूकेशन डॉट कॉम, भीखाराम चांदमल, डुडलर्स किड्स वियर, डीपी पचीसिया, जे.पी. कलेक्शन, गणपति ट्रॉफी हाऊस व होटल वृंदावन रिजेन्सी एवं वेबसोल कंप्यूटर वेन्यू पार्टनर रहेंगे।

जानकारी के लिए करें सम्पर्क
समर कैम्प की जानकारी व रजिस्ट्रेशन के लिए शहर के सभी क्षेत्रों में काउंटर बनाए गए हैं। सभी काउंटरों पर आवेदन फार्म उपलब्ध रहेंगे और रजिस्ट्रेशन भी किए जा सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए 9351205523 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Updated on:
06 May 2018 11:05 am
Published on:
06 May 2018 11:10 am