
संदिग्ध मौत
छत्तरगढ़. रावलामंडी क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को विषाक्त पदार्थ के सेवन से किशोरी की मौत के मामले में मृतका के पिता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने पड़ोसी युवक पर किशोरी से दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस के किशोरी की मौत जहरीली वस्तु के सेवन से होना बताकर मामला दबाने की बात कही है।
मृतक किशोरी के पिता ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि पुलिस प्रशासन आरोपी का बचाव कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पडोस में रहने वाले युवक ने उसकी पुत्री को घर में अकेला पाकर दुष्कर्म किया। बाद में कृत्य को छुपाने के लिए गला दबाकर हत्या कर दी। किशोरी के पिता ने कहा कि उसके घर में कोई जहरीली वस्तु नहीं है। गुरुवार को जब घर पहुंचा तो उसकी पुत्री ने बताया कि उसके साथ पड़ोसी युवक ने बुरा काम किया। जब वह बेटी को अस्पताल लेकर पहुंचा तो चिकित्सक ने जांच के बाद बेटी को मृत घोषित कर दिया।
किशोरी के पिता ने यह भी आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाला युवक लम्बे समय से उसकी बेटी पर बुरी नीयत रखता था। इसकी शिकायत उसके परिवार वालों को भी की थी। पुलिस ने आरोपी को अभी तक राउंडअप नहीं। जिसका फायदा उठाकर आरोपी युवक उसी दिन घर से फरार हो गया। उधर, डॉक्टरी जांच में प्रथम दृष्टिया किशोरी के गले पर रस्सी के निशान होना बताए जा रहे है। रावला सीआई अमरजीत चावला ने बताया कि पुलिस किशोरी की मौत के मामले की हर पहलू की जांच कर रही है। मामला हत्या का होगा तो आरोपित को गिरफ्तार भी किया जाएगा।
अवैध खनन का आरोपित गिरफ्तार
श्रीकोलायत. खनिज अधिनियम में दर्ज मामले में फरार आरोपित बीकानेर के लक्ष्मीनारायण को गजनेर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। विभाग के विक्रमसिंह ने अवैध खनन के दर्ज मामला कराया था।
Published on:
6 May 2018, 10:25 AM IST
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.