बीकानेर

पीबीएम ट्रोमा सेंटर में फाल सिलिंग गिरी, मकान और दुकानें ढही

बारिश के कारण शहर में मकानों और भवनों को नुकसान पहुंच रहा है। वहीं दुकानें और कमरे ढ़ह रहे है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jul 2018, 8:48 PM IST
PBM Trauma Center
PBM Trauma Center

बीकानेर.बारिश के कारण शहर में मकानों और भवनों को नुकसान पहुंच रहा है। वहीं दुकानें और कमरे ढ़ह रहे है। सोमवार को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर के महिला वार्ड की छत में लगी फाल सिलिंग अचानक गिर पड़ी। इससे वार्ड में एक बारगी अफरा तफरा मच गई। बताया जा रहा है कि जिस समय फाल सिलिंग गिरी उसम समय वार्ड में मरीज भर्ती थे।

गनीमत रही किसी के नहीं लगी। वहीं फड़बाजार मोहर्रम की चौकी के पास एक मकान का कमरा बारिश के कारण अचानक गिर पड़ा। कमरे की पट्टिया टूटकर गिरने से कमरे में रखा घरेलु सामान क्षतिग्रस्त हो गया। फड़बाजार में सत्यनारायण मंदिर के पास बनी पांच दुकानें सोमवार शाम को अचानक भरभरा कर गिर पड़ी। दुकानों के मलबे में एक मोटरसाईकिल दब गई। दुकानें गिरने के मलबे की चपेट में कोई नहीं आया।

Published on: