वहीं राजधानी में सोमवार दोपहर को जमकर बारिश हुई। बारिश की झड़ी से मौसम बेहद खुशनुमा हो गया। हालांकि इस दौरान जगह-जगह पानी भी भर गया, जिससे लोगों को एक जगह से दूसरी जगह आने जाने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे तक शहर के विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई। इस दौरान त्रिमूर्ति सर्किल, सुभाष चौक और मोहल्ला पन्नी गरान में सड़कें दरिया बन गई।