11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश के 3 लाख किसानों को 3800 करोड़ रुपयों का हुआ भुगतान, खिल उठे अन्नदाताओं के चेहरे

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

rohit sharma

•

Updated: 23 Jul 2018, 5:31 PM IST

जयपुर।

प्रदेश में किसानों के लिए सरकार की तरफ से चल रहे शिविर में अब तक करीब 3 से ज्यादा किसानों को करोड़ो रुपयों का भुगतान हो चुका है। राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक ने रविवार को बताया कि समर्थन मूल्य पर सरसों एवं चना का बेचान करने वाले 15 हजार 919 किसानों को 180 करोड़ 75 लाख रुपये का भुगतान सीधे उनके पंजीकृत बैंक खातों में किया गया है। साथ ही किसानों के बैंक खातों में शीघ्र ही भुगतान राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की जा रही है।

खरीफ सीजन में प्रदेश 4 लाख 33 हजार 669 रिकार्ड किसानों से 4 हजार 961 करोड़ 62 लाख रुपये मूल्य की सरसों, चना, गेहूं एवं लहसुन की खरीद की गई थी, जो एक कीर्तिमान है। 22 जुलाई तक 3 लाख 37 हजार 320 किसानों को उनकी उपज के बेचान पेटे 3 हजार 800 करोड 73 लाख रुपये का भुगतान किसानों के पंजीकृत बैंक खातों में करवाया जा चुका है।

सहकारिता विभाग के प्रमुख शासन सचिव अभय कुमार ने बताया कि खरीफ सीजन-2018 में राजफैड द्वारा नैफेड के लिये समर्थन मूल्य पर सरसों, चना एवं गेहूं तथा बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत लहसुन की खरीद की गई थी। गेहूं एवं लहसुन का बेचान करने वाले सभी किसानों को भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 14 जून, 2018 तक उपज का बेचान करने वाले किसानों को भुगतान करवाया जा चुका है। सरसों एवं चना के शेष किसानों को शीघ्र भुगतान करवाने के लिये नैफेड से राशि प्राप्त करने के लिये प्रयास किये जा रहे हैं।

राजफैड की प्रबंध निदेशक डॉ. वीना प्रधान ने बताया कि नैफेड से हाल ही में प्राप्त राशि से सरसों का बेचान करने वाले 7 हजार 453 किसानों को 81.05 करोड़ रुपये का तथा चना बेचान करने वाले 8 हजार 466 किसानों को 99.70 करोड़ रुपये का भुगतान करवाया गया है। उन्होंने बताया कि नैफेड द्वारा जैसे-जैसे भुगतान राशि जारी की जा रही है, उसे तत्काल संबंधित किसानों के खातों में उनके द्वारा बेचान की गई उपज की राशि के अनुरूप ऑनलाइन जमा किया जा रहा है।