10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गहलोत से तुलना करने पर BJP प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने दिया ये बयान, कांग्रेस को भी लेकर कसा तंज

www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Jul 23, 2018

madan

madan

जयपुर ।

प्रदेश में चुनावी साल के चलते तेज हुई बयान बाजी के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि जनता इंतजार किसका कर रही है। यह जनता तय करेगी। जनता हमारे काम की समीक्षा करेगी और उनके पांच साल के कामकाज की समीक्षा करेगी। एेसा हो गया तो इंतजार नहीं जनता कांग्रेस का तिरस्कार करेगी और भाजपा का इंतजार करेगी। राजस्थान में विकास के जो काम हुए हैं। उतने कभी नहीं हुए।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में सैनी ने कहा कि पांच रुपए में नाश्ता, आठ रुपए में भोजन। दुनिया में कहीं नहीं होता एेसा, लेकिन हम कर रहे हैं। इसका साफ संदेश है कि सरकार गरीब की चिंता कर रही है। पिछले सरकार का कामकाज देखो और हमारी सरकार का कामकाज देखो। गांवों में कितना काम हुआ है। यह देखने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें :- राजस्थान में JIO ने उतारा धमाकेदार मानसून हंगामा प्लान, सिर्फ 501 रुपये में ऐसे मिलेगा नया JioPhone

सरकार ने इतना पैसा दिया गांव के विकास के लिए, जितना कभी नहीं दिया गया। खुद की जाति में अशोक गहलोत की ज्यादा पैठ के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे किसी जाति के नहीं, भाजपा के सामान्य कार्यकर्ता हैं और यही उनकी पहचान है। संघ कभी दिन दिन-प्रतिदिन के कामकाज में दखल नहीं करता।

ये भी पढ़ें :- राजस्थान में अमित शाह ने बजाया चुनावी बिगुल, BJP अब इस रणनीति के तहत जीतेगी आगामी विधानसभा चुनाव

संघ के दखल पर सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कभी भी भाजपा के कामकाज में दखल नहीं करता। संघ ने हमको कहा है कि हमारे व्यवहार से जाने अनजाने कोई एेसा काम नहीं हो, जिस से इस देश को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से हानि होती हो। इसके लिए दिन-प्रतिदिन के कामकाज में संघ का दखल नहीं होता।