बीकानेर

बीकाणा को हरा-भरा करेगा ब्राह्मण समाज, पढ़े पूरी खबर

पर्यावरण को हरा भरा बनाने के उद्देश्य से गोगागेट आयुर्वेद चिकिस्तालय में ब्राह्मण समाज की ओर से पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की गई।
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2018, 10:28 AM IST
Plantation campaign
plantation

बीकानेर. पर्यावरण को हरा भरा बनाने के उद्देश्य से रविवार को गोगागेट आयुर्वेद चिकिस्तालय में ब्राह्मण समाज की ओर से पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की गई। विप फाउंडेशन की जिलाध्यक्ष सुनीता गौड़ ने बताया कि सभी समाजिक संगठनों से बारिश के बाद बीकाणा को हराभरा करने में सहयोग की अपील की गई है।

पौधरोपण के साथ सभी युवा सदस्यों को पौधों की नियमित देखरेख करने की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर कामिनी भोजक, पं.गायत्री प्रसाद, प्रहलाद जोशी, पवन पंचारिया, अरविन्द पाण्डेय,अशोक तावनिया, देवाशीष गौड़, गौरव गौड़, शिव प्रसाद शर्मा आदि उपस्थित रहे।

विप्र फाउंडेशन युवा मंच की ओर से शाकद्वीपीय समाज के मोक्ष धाम में रविवार को सफाई अभियान व पौधरोपण किया गया। मंच के प्रदेश सचिव अरुण कल्ला ने बताया कि बारिश के बावजूद सदस्य पहुंचे और पौध रोपण किया। जिलाध्यक्ष भंवर पुरोहित, मंच अध्यक्ष रविन्द्र जाजड़ा, राजा पारीक, राहुल पारीक, नन्द किशोर गालरिया, नरेश शाकद्वीपीय, भाया महाराज, पीयूष जोशी, रवि उपाध्याय उपस्थित रहे।

गोरक्षनाथ धोरे पर पौधरोपण
श्री गुरु विवेक संस्थान के संस्थापक प्रहलादनाथ महाराज के सान्निध्य में रविवार को गुरु गोरक्षनाथ धोरे पर पौधरोपण किया गया। इस दौरान वट, नीम, अशोक, बिल्व पत्र के पौधे लगाए गए। निरंजन बिस्सा ने बताया कि धोरे पर शिव मंदिर में नित्य अभिषेक पूजा की जाती है।

कार्यशाला में हिस्सा लेंगे पदाधिकारी

बीकानेर.विधानसभा चुनावों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को जयपुर में एक दिवसीय चुनावी कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें विशेषज्ञ चुनाव पर जानकारी दी जाएगी। कार्यशाला में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और राजस्थान प्रभारी अविनाश पाण्डे, पदाधिकारी आदि उपस्थित रहेंगे।

बीकानेर से नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, विधायक भंवर सिंह भाटी, प्रदेश पदाधिकारी मंगलाराम गोदारा, जिया उर रहमान आरिफ, राजकुमार किराडू, शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, कांग्रेस नेता वीरेन्द्र बेनीवाल, शहर व देहात कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शामिल होंगे।

Published on: