10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जमीनी विवाद में बहा दिया खून, चाचा की मौत

पारवा गांव में जमीन विवाद को लेकर रंजिश ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 23 Jul 2018, 8:57 AM IST

land dispute

land dispute

नोखा. पारवा गांव में जमीन विवाद को लेकर रंजिश ने रविवार को खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इसमें एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। नोखा थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि पारवा के रासीसर रोही तालरिया बास में रहने वाले दो परिवारों में जमीन विवाद को लेकर लम्बे समय से मनमुटाव चल रहा था। रविवार को झगड़ा ज्यादा बढ़ गया।

इसमें ५० वर्षीय हंसराज पुत्र भागीरथ गोदारा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बाद में उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार हंसराज को मौत के घाट उतारने वाला उसका रिश्ते में भतीजा था। हालांकि इस संबंध में देर रात तक नोखा थाने में मामला दर्ज नहीं हुआ। देररात तक पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी थी।

देशी व अंग्रेजी शराब जब्त
नोखा. उड़सर गांव के पास एक होटल पर छापा मारकर पुलिस ने रविवार को २२ पेटी बीयर, अंग्रेजी व देशी शराब जब्त की है। एसआई रमेश कुमार ने बताया कि जसरासर चौकी व नोखा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक होटल पर छापेमारी कर अवैध १२ पेटी बीयर, १० पेटी अंग्रेजी व देशी शराब जब्त की है। पुलिस ने रविवार को झाड़ेली गांव में छापेमारी कर २२६ पव्वे अंग्रेजी व देशी शराब के साथ २५ बीयर बोतल बरामद की। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई के दौरान १०८ पव्वे अंग्रेजी शराब, ११८ पव्वे देशी शराब और २५ बोतल बीयर बरामद की है।

शांतिभंग में पांच गिरफ्तार
लूणकरनसर. पुलिस ने शांतिभंग करने के आरोप में पांच जनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। सीआई अशोक कुमार बिश्नोई ने बताया कि बरसात के पानी को लेकरझगड़ा करने के आरोप में सोमवार को लूणकरनसर के वार्ड ३५ निवासी हीरालाल कुम्हार, शंकरलाल कुम्हार, सुनील कुम्हार व मनोज कुम्हार तथा राजियासर थाना क्षेत्र के ग्राम बीरमाना निवासी अशोक कुम्हार को धारा १५१ के तहत गिरफ्तार किया गया।