बीकानेर

PM Modi Bikaner Visit : राजस्थान में आज होगी तोहफों की बारिश, पीएम मोदी का मिनट-टू-मिनट शेड्यूल जानें

PM Modi Bikaner Visit : राजस्थान में आज तोहफों की बारिश। पीएम नरेन्द्र मोदी गुरुवार को बीकानेर के देशनोक रेलवे स्टेशन के साथ देश के 103 अमृत स्टेशनों का भी लोकार्पण करेंगे। बीकानेर में 3 घंटे 25 मिनट का प्रवास रहेगा। जानें पीएम मोदी के बीकानेर दौरे का मिनट-टू-मिनट शेड्यूल।
2 min read
PM Modi Bikaner Visit Minute-to-Minute Schedule Know Rajasthan Today Rain of Gifts 6,000 People Wear Saffron Turban
प्रधानमंत्री मोदी की सभा में 6,000 लोग केसरिया साफा पहने नजर आएंगे। इसके लिए एक टीम सोलह से अठारह घंटे साफे बांधने का कार्य कर रही है। फोटो: नौशाद अली (पत्रिका फोटो)

PM Modi Bikaner Visit : पीएम नरेन्द्र मोदी गुरुवार को बीकानेर के देशनोक में करणी माता मंदिर के दर्शन कर अमृत भारत योजना के तहत निर्मित देशनोक रेलवे स्टेशन के साथ देश के 103 अमृत स्टेशनों का भी लोकार्पण करेंगे। इसके बाद पास में पलाना गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का गुरुवार को बीकानेर में 3 घंटे 25 मिनट का प्रवास रहेगा। जानें पीएम मोदी के बीकानेर दौरे का मिनट-टू-मिनट शेड्यूल।

पीएम मोदी का मिनट-टू-मिनट शेड्यूल

इससे पहले पुलवामा हमले के बाद हुई एयर स्ट्राइक की सुबह पीएम मोदी ने चूरू में ही पहली सभा की थी और दुनिया को यहां से एक बड़ा संदेश दिया था। माना जा रहा है कि बीकानेर की धरती से पीएम मोदी एक बार फिर पाकिस्तान सहित पूरी दुनिया को कोई ना कोई बड़ा संदेश जरूर देंगे। गुरुवार को ही पहलगाम हमले को एक माह भी पूरा होने जा रहा है। जानकारी के अनुसार पीएम नरेन्द्र मोदी विशेष विमान से प्रधानमंत्री गुरुवार सुबह 9.50 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हैलीकॉप्टर से देशनोक जाएंगे। करणी माता मंदिर के पास ही बने हैलीपेड पर उतरने के बाद सुबह 10.30 बजे प्रधानमंत्री सबसे पहले करणी माता मंदिर जाएंगे। करीब 15 मिनट मंदिर में बिताने के बाद पास ही देशनोक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। फिर 11.30 बजे पलाना के लिए उड़ान भरेंगे। 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। 1 बजे नाल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

26 हजार करोड़ रुपए के कार्यों का करेंगे शिलान्यास

प्रधानमंत्री जनसभा के दौरान देशभर में नवनिर्मित 103 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही कुल 26 हजार करोड़ रुपए लागत की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इनमें प्रदेश में एक हजार किलोमीटर लम्बे विद्युतीकृत रेलवे ट्रैक, 7 सड़क प्रोजेक्ट, 3 वाहन अंडरपास, पॉवरग्रिड ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट., 900 किमी लम्बे हाईवे शामिल हैं। इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे।

6,000 लोग केसरिया साफा पहनेंगे

प्रधानमंत्री मोदी की सभा में 6,000 लोग केसरिया साफा पहने नजर आएंगे। इसके लिए एक टीम सोलह से अठारह घंटे साफे बांधने का कार्य कर रही है।

Updated on:
22 May 2025 12:25 pm
Published on:
22 May 2025 09:24 am